Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर समूह पर ईडी और इनकम टैक्स ने डाल दिया छापा

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लिखने छापने का रिज़ल्ट आ गया। दैनिक भास्कर पर छापा पड़ चुका है। दैनिक भास्कर समूह के विभिन्न ठिकानों पर इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की छापामार कार्रवाई शुरू हो गई है।

खबर है कि भोपाल में प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स की टीम मौजूद है।

ई डी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ लोकल पुलिस का सपोर्ट है।

भोपाल के अलावा इंदौर और जयपुर सहित देश के दर्जनों ठिकानों पर छापे पड़े हैं। दैनिक भास्कर के अहमदाबाद दफ्तर में भी आयकर टीमें मौजूद हैं। सिर्फ़ भोपाल में ही दैनिक भास्कर के 10 ठिकानों पर छापा पड़ा है।

पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

भास्कर प्रबंधन ने इस स्थिति में अपनी डिजिटल टीम को work-from-home करने के लिए कह दिया है ताकि काम बाधित न हो।

बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे के करीब पहुंची थी ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम। बाद में स्थानीय पुलिस को बुला लिया गया।

भास्कर जैसे बड़े मीडिया संस्थान पर छापामार कार्रवाई को आवाज़ दबाने का प्रयास माना जा रहा है। इस खबर से मीडिया जगत में हड़कम्प है।

भास्कर कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. साथ ही किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है.

छापेमारी की कार्रवाई में 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी शामिल है. अब तक की छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन