Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एनडीटीवी के पत्रकार पर मुकदमे के खिलाफ मीडियाकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ जनपद बहराइच के समस्त पत्रकारों ने संयुक्त समूह में शुरू किया आंदोलन, एनडीटीवी के सलीम सिद्दीकी पर साजिशन मुकदमा पंजीकृत करने पर पत्रकारों ने नगर कोतवाल को निलंबित करने की मांग की

बहराइच : एन डी टी वी के पत्रकार सलीम सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को लेकर पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मीडियाकर्मियों ने बैनर तख्तियों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया.

पत्रकार सलीम के खिलाफ नगर कोतवाली में वक्फ की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में दर्ज हुआ है फर्जी मुकदमा.

पीड़ित पत्रकार के समर्थन में उतरे जिले के पत्रकारों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया.

पत्रकार सलीम के समर्थन में बड़ी संख्या में पत्रकार सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया.

शहर के शाही घंटाघर में सैकड़ो की तादाद में एकत्रित हुए जिले के पत्रकारों ने पहले जुलूस निकाला.

आंदोलनकारी मीडियाकर्मी अपने वरिष्ठ पत्रकार साथी पर दर्ज हुए मुकदमें को वापस लेने और नगर कोतवाल को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

आंदोलनकारी पत्रकारों से सिटी सीओ मिलने आए. आक्रोशित पत्रकारों ने कोतवाल को निलंबित करने की मांग की है. यह भी कहा कि हमारी मांगें 24 घंटा के अंतराल में पूरी नहीं की गई तो समस्त पत्रकार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे.

https://youtu.be/XUo_boyoOsE
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन