Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनल में रोबोट बना एंकर, पढ़ दिया मौसम से संबंधित समाचार

दुनिया में पहली बार न्यूज चैनल पर खबरों को पढ़ने के लिए एक रोबो को भर्ती किया गया है। इसकी शुरुआत चीन के एक न्यूज चैनल ने की है। चैनल में मौसम की खबर एक रोबो पढ़ता है और यह लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है, लेकिन इससे दूसरे एंकरों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर सताने लगा है कि कहीं यह रोबो उनकी नौकरी न खा ले। रोबो जायोल्स ने मंगलवार से अपने एंकरिंग के करियर की शुरुआत की है।

अपने पहले बुलेटिन की शुरुआत करते हुए रोबोट एंकर ने कहा, ‘मैं अपने काम की शुरुआत कर खुश हूं।’

दरअसल जायोल्स एक सॉफ्टवेयर है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्ट क्लाउड और बिग डेटा के जरिये तैयार किया है। लोगों को जायोल्स की आवाज काफी पसंद आ रही है। वह शंघाई की ड्रैगन टीवी की दूसरी खबरों पर भी अपनी राय रखता है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि टेक्स्ट टू स्पीच तकनीक का यह सबसे आधुनिक रूप है। वह मौसम के बारे में बेहतर जानकारी दे पाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन