Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

केदारनाथ सिंह स्मृति सम्मान 2021 के लिए रचनाएं/नाम आमंत्रित

हिंदी की साहित्यिक पत्रिका ‘साखी’ ने कवि केदारनाथ सिंह की याद में वर्ष 2021 से दो युवा कवियों को हर साल ‘केदारनाथ सिंह स्मृति सम्मान’ देने का निर्णय लिया है।

देश- विदेश के कवियों, लेखकों, आलोचकों और सम्पादकों से ‘केदारनाथ सिंह स्मृति सम्मान’ के लिए संस्तुतियां आमंत्रित हैं।

इसके अंतर्गत हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के कवियों का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है।सम्मान के तहत एक पुरस्कार हिंदी के कवि और एक पुरस्कार अन्य भारतीय भाषाओं के एक कवि को दिया जाएगा।

सम्मान की धनराशि ₹ 25000 प्रति पुरस्कार होगी।

संस्तुति करने अथवा नाम भेजने से पूर्व सम्मान के नियम आदि जान लें। नियम और शर्तें पूरी न करने वाले नामों पर विचार नहीं होगा।

कवि की विगत कैलेंडर वर्ष 2018, 2019, 2020 में प्रकाशित ‘कविता पुस्तक’ के प्रथम संस्करण पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पुस्तक प्रकाशन वर्ष तक उनकी आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। पुरस्कार हेतु मौलिक कृति ही प्रस्तावित करें।

अनुवाद कार्य के लिए पुरस्कार पर विचार नहीं किया जायेगा। नाम प्रस्तावित करने के साथ कवि और उसकी रचना का संक्षिप्त परिचय भी प्रेषित करें। साथ में ‘कविता पुस्तक’ की डाक से तीन प्रतियां भेजें अथवा पीडीएफ़ फाइल अवश्य संलग्न करें।

संस्तुतियों से इतर पात्रता रखने वाले नामों पर भी चयन समिति विचार करने को स्वतंत्र होगी।

चयन समिति के निर्णयानुसार पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष दिनांक 19 नवंबर को की जायेगी। आयोजन के लिए दस सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

चयन समिति का निर्णय घोषित होने के दो महीने के भीतर वाराणसी में केदारनाथ स्मृति समारोह का आयोजन किया जायेगा।

पुरस्कार के लिए चयन यथासंभव सर्वसम्मति से किया जायेगा। इसके अभाव में बहुमत से निर्णय किया जायेगा।

निर्णायक समिति का फैसला अंतिम होगा। वर्ष 2021 के लिए पांच सदस्यीय चयन समिति सदस्य हैं- श्री अरविन्दाक्षन,श्री चन्द्रकांत पाटिल,श्री राजेश जोशी, श्री अरुण कमल एवं सुश्री अनामिका।

नाम और संस्तुतियां केदारनाथ सिंह स्मृति सम्मान, ‘साखी’ कार्यालय, बी-2सत्येन्द्र कुमार गुप्त नगर, लंका, वाराणसी के पते पर भेजी जा सकती है।

[email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन