Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महोली में सिपाही द्वारा पत्रकारों से अभद्रता व धमकी देने के मामले ने पकड़ा तूल

सीतापुर। महोली कोतवाली में तैनात सिपाही द्वारा पत्रकारों से की गयी अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना के विरोध में सिपाही पर कार्यवाही की मांग को लेकर पत्रकारों ने एसपी कवीन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। जिस पर एसपी ने मामले की कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। उपजा जिलाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने महोली कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही द्वारा पत्रकार से अभद्रता किए जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। एसपी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि महोली शाखा के पत्रकारों ने संगठन को अवगत कराया है कि महोली कोतवाली में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र सिंह ने पत्रकार रवीन्द्र सक्सेना से अवैध वसूली की कोशिश की एवं पैसे न देने पर अभद्रता का व्यवहार किया। मना करने पर दूसरे पत्रकार अमरेन्द्र सिंह चौहन से भी अभद्र व्यवहार किया एवं जान से मारने की धमकी दी।

हमारा संगठन उक्त घटना की निन्दा करते हुए उक्त सिपाही पर तत्काल कार्यवाही की मांग करता है ताकि भविष्य में वह पद का दुरूपयोग न कर सके एवं घटना की एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाएं। मामले की जांच थाने की पुलिस से कराने की अथवा सीओ स्तर के अधिकारी से कराने की मांग करता है। जिससे पुलिस के प्रति विश्वास कम न हो। पत्रकारों से वार्ता के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपते हुए सिपाही के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान पंकज सिंह गौर, महेन्द्र अग्रवाल, राहुल मिश्र, रिजवान, संदीप मिश्रा, राजकुमार दीक्षित, राहुल अरोड़ा, आनन्द तिवारी, रामकृष्ण पाण्डेय, अचिन मेहरोत्रा, अमरजीत सिंह, वैभव दीक्षित, अमित सक्सेना, अमरेन्द्र सिंह, राजेश मिश्रा, सूरज राय, सरोज शुक्ला, समी अहमद, अमित शुक्ला, आलोक अवस्थी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन