Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

Zee Hindustan को अलविदा कह नए सफ़र पर श्वेता भट्टाचार्य

एंकर/पत्रकार श्वेता भट्टाचार्य ने अपनी नई पारी का आग़ाज़ आरती टिक्कू के ‘द न्यू इंडियन’ से बतौर सीनियर असिस्टेंट एडिटर/ सीनियर एंकर के रूप में किया है.

इससे पहले वो ZEE HINDUSTAN में शमशेर सिंह के टीम की अहम हिस्सा रहीं। यहाँ बतौर एंकर श्वेता प्राइम टाइम का फ़ेस रहीं और बंगाल चुनाव कवर करने बतौर रिपोर्टर पहुंचीं थीं।

इससे पहले वो पुण्य प्रसून वाजपेयी,अमिताभ अग्निहोत्री के टीम का भी अहम हिस्सा रह चुकी हैं।

मूलतः बिहार के पटना से श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत फ़िल्म निर्माता प्रकाश झा के साथ महुआ चैनल से की थी। वहाँ से ETV हैदराबाद (वर्तमान में न्यूज़18 नेट्वर्क) का रुख़ किया। वहां से उन्होंने दिल्ली आने का फ़ैसला लिया और फोकस टीवी में संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में काम किया और यहाँ भी श्वेता प्राइम टाइम फेस रहीं। श्वेता को 10-11 सालों से ज़्यादा का टेलिविज़न मीडिया का अनुभव है।

टीवी के बाद अब उन्होंने डिजिटल मीडिया में आने का फ़ैसला करते हुए पत्रकार आरती टिक्कू के साथ ‘द न्यू इंडियन’ से जुड़ने का फ़ैसला लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन