Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला जज ने प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के वकील को बोला “शटअप”!

नई दिल्ली : पटियाला हाउस कोर्ट की महिला जज प्रीती को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के वकील इमरान अली को चुप कराने के लिए दो बार शटअप बोलना पड़ा.

मामला वरिष्ठ पत्रकार पंकज यादव का था जिन्होंने प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया पर एक सिविल केस किया हुआ है. पिछले हफ्ते प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के वकील इमरान अली नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए और अपनी जूनियर महिला वकील को भेज दिया.

इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए जज प्रीति ने प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया पर २००० रुपए का जुर्माना लगाया था.

द देल्ही क्राउन में छपी खबर के मुताबिक जुर्माना लगने से तनतनाये वकील इमरान अली जज से लगातार गरमागरम बहस करने लगे. जज के बार बार बोलने पर कि “तमीज से पेश आओ”, वकील इमरान अली चुप नहीं हुए और तेज तेज आवाज़ में जज को बोलते रहे.

इस पर जज प्रीति काफी गुस्से में दिखीं और वकील इमरान अली को बोली “शटअप”.

इस पर आपत्ति जताते हुए वकील इमरान अली ने कहा कि “एक वकील के साथ यह किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है “. इस पर जज प्रीती ने एक बार फिर “शटअप” बोलते हुए कहा कि यहाँ वरिष्ठ वकील भी ऐसे बदतमीजी नहीं करते. इस पर फिर इमरान अली ने पलट कर जवाब दिया.

द देल्ही क्राउन की खबर के अनुसार जिस वक़्त वकील इमरान अली कोर्ट के अंदर एक महिला जज के साथ गरम होकर बहस कर रहे थे उस वक़्त कोर्ट वकीलों और गवाहों से खचाखच भरा हुआ था. वकील आपस में कानाफूसी करने लगे.

पंकज यादव के केस अगली तारिख 19 जनवरी मुकर्रर की गयी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन