Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कांग्रेस ने किया सहारा व पर्लग्रुप के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) : जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने सहारा इंडिया तथा पर्ल कंपनी के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च किया तथा ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सहारा और पर्ल जैसी कंपनियों ने करोड़ों लोगों का पैसा आरडी, एफडी योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर जमा कराया। गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य व बेटियों की शादी आदि के लिए अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सहारा व पर्ल जैसी कंपनियों में जमा कराया था जो निश्चित मियाद पूरी होने के बाद भी वर्षों से उन्हें नहीं मिल पा रही है।

निवेशक पिछले चार-पांच साल से लगातार इन कंपनियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारा ग्रुप ने अपनी दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कारपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के जरिए सवा दो करोड़ निवेशकों का चौबीस हजार करोड़ से ज्यादा रुपया जमा करा रखा हुआ है और इन पैसों का कहां इस्तेमाल किया गया है इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। सेबी ने जांच में भी यह पाया है कि कई निवेशक फर्जी थे। गरीब व सामान्य स्तर के लोगों ने बेहतर भविष्य और बेटियों की शादी आदि के निवेशकों द्वारा जमा किया गया धन निश्चित मियाद पूरा होने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है।

सहारा इंडिया के बारह लाख कर्मचारी स्वयं इससे प्रभावित हैं। जाहिर सी बात है कि सरकार पूंजीपतियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सहारा एवं पर्ल कंपनियों में निवेश करने वाले प्रदेश के गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों को सूचीबद्ध करके तत्काल उनका पैसा वापस कराया जाए। सरकार इसमें हस्तक्षेप करते हुए सहारा इंडिया समूह तथा सेबी को भी इसके लिए निर्देशित करें।

प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेसजन पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, राज किशोर सिंह, पुष्पा भार्गव, धीरेश कश्यप, राजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, आशुतोष बाजपेई ,संजय कुमार सनी, सुभाष राजवंशी, निर्मला चौधरी, संजय दीक्षित, आनंद श्रीवास्तव, संजीव नाथ गुप्ता, मीना मिश्रा, शिशिर बाजपेई, चोक्ष विभु अवस्थी, सूरज चौधरी, गोमती राजवंशी, शूबी खान, अमित मिश्रा, बनवारी लाल कनौजिया, राम लोटन मिश्र, महेश प्रसाद राजवंशी, अजय शुक्ला, डॉ० ममता वर्मा, नीतू श्रीवास्तव, लवकुश मिश्र, मो० दिलशाद, अमरकांत मिश्र, प्रेमलता शुक्ला, मो० नावेद, कमला रावत, अमर सिंह राणा, नोमान अंसारी, रिजवान खान,, दीपक वर्मा, काशीराम भार्गव, सत्येंद्र शुक्ला, शोभित अवस्थी, अनुपम बाजपेई, उपदेश गुप्ता, अनूप सिंह चौहान, रूप कुमार राठौड़, निजामुद्दीन आजाद, राजकुमार पासी, सुधीर पांडे, हसीना खातून, नागराज कश्यप, अक्षय श्रीवास्तव, रमेश, मंसूर अली सलमानी, ताराचंद भार्गव, नीलम बेलिया, हिमांशु शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन देकर सहारा और पल्स ग्रुप में फसे लोगों के करोड़ों रुपये वापस करने की मांग

लखनऊ | लखनऊ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन देकर सहारा और पल्स ग्रुप में फसे लोगों के करोड़ों रुपये वापस कराने की मांग की गई साथ ही साथ यह भी मांग की गई कि सहारा एवं पल्स कंपनियों में निवेश करने वाले गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगों को सूचीबद्ध कर तत्काल उनका पैसा वापस हो, सरकार इसमें हस्तक्षेप करते हुए सहारा इण्डिया समूह, पल्स एवं सेबी को इसके लिए निर्देशित करे।

ज्ञापन देने हेतु जिला अध्यक्ष- वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष- अजय कुमार श्रीवास्तव (अज्जू), जिला प्रवक्ता- प्रदीप कुमार तिवारी, पूर्व विधायक- श्याम किशोर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, मो० शानू ,उत्तम मिश्रा,सुरेन्द्र सक्सेना,प्रमोद कुमार दुबे, मो० हाशिम, सुशीला शर्मा,दुर्गेश पाण्डेय, कौशलेन्द्र सिंह, रामनाथ,रूद्र दमन सिंह, अखिलेश सिंह, नरेंद्र गौतम आदि लोग उपस्थित थे |

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन