दुर्गेश राज बहादुर सिंह पर चल रहे ठगी के कई केस, जेल भी जा चुका है…
मुंबई में फिल्म निर्माताओं से ठगी के आरोपी दुर्गेश राज बहादुर सिंह के खिलाफ मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित मेट्रोपोलिटन रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक और मामले में 20 अप्रैल 2022 को सुनवाई होगी।
दुर्गेश आर सिंह के खिलाफ इंडियन पैनल कोड की धारा 420, 406 के तहत इस मामले में सुनवाई होगी। अदालत में यह मामला लेकर गए हैं फिल्म निर्माता प्रदीप कुलदीप सिंह।
प्रदीप कुलदीप सिंह बनाम दुर्गेश आर सिंह के इस मामले में प्रदीप सिंह का आरोप है कि दुर्गेश सिंह ने उनकी भोजपुरी फिल्म ‘खून भरी मांग’ के पैसे को लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की थी।
उधर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्युसर असोसिएशन (इंपा) ने 6 जून 2018 को एक पत्र दुर्गेश सिंह को भेजा था जिसमें लिखा गया है कि उनके खिलाफ 37 फिल्म निर्माताओं ने धोखाधड़ी और जालसाजी की लिखित शिकायत की है। यह पत्र इंपा के सेक्रेटरी अनिल नागरथ ने दुर्गेश को भेजा था ।
आपको बतादें कि फिल्म निर्माताओं से ठगी के मामले में नोएडा से गिरफ्तार कर मुम्बई लाये गए आरोपी दुर्गेश सिंह पर आरोप है कि उसने दर्जनों फिल्म निमार्ताओं से उनकी फिल्मों का आडियो विडियो और सेटेलाईट राइट खरीदने के लिये एग्रीमेंट किया और बिना पूरा पैसे दिये ही उसको गलत तरीके से अपने यू ट्यूब चैनल पर चला लिया।
दुर्गेश सिंह को मुंबई की ओशिवरा पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। उसे वर्ष 2018 में अंधेरी के रेलवे मेट्रोपोलिटन कोर्ट में न्यायाधीश इमरान मरसिया की अदालत में पेश किया गया था। फिल्म निमार्ताओं का पक्ष जाने माने अधिवक्ता नागेश मिश्रा ने अदालत में रखा। बाद में दुर्गेश को जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि दुर्गेश इन दिनों नोएडा से आर्या नाम का एक छुटभैया चैनल चलाता है।