Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दिल्ली की अवैध इमारत में आग से 28 लोगों के मरने की खबर को मीडिया ने इसलिए दबा दिया…

शीतल पी सिंह-

दिल्ली में एक अवैध फैक्ट्री/इमारत में 28 लोग आग लगने से जलकर मारे गए! यह खबर नोएडा मीडिया ने दुर्घटना की तरह दर्ज करके दाखिल दफ्तर कर दी, वज़ह…

Factory का मालिक Manish Lakra BJP नेता है

BJP MP Parvesh Verma के चाचा Master Azad Singh, पूर्व MCD Mayor का क़रीबी है (फोटो में दोनों हैं, मनीष गाड़ी चला रहा है)!

BJP नियंत्रित MCD ने नियमों को ताक पर रख Sealed Building में अवैध रूप से फैक्ट्री चलाने दी

Building लाल डोरा Extension Land थी

2015: चुनाव के दौरान बीजेपी ने इस बिल्डिंग को अपना चुनाव कार्यालय बनाया

2016: BJP नियंत्रित MCD ने इसे License दिया था (बिल्डिंग दिल्ली में MCD के कार्यक्षेत्र में आती है)

  • National Green Tribunal ने इस बिल्डिंग की अवैधता प्रमाणित की, जुर्माना लगाया, सील करने के आदेश दिये, MCD ने जुर्माना वसूला पर फ़ैक्ट्री अवैध रूप से चलती रही
  • 2019: SC Monitoring Committee ने इसे तमाम अन्य प्रापर्टियों समेत Seal कन्फर्म कर दिया ।
  • MCD के काग़ज़ों में Building आज भी सील है

संजय कुमार सिंह-

दिल्ली की एक फैक्ट्री में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है। आज हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार इसके लिए ना लाइसेंस था, ना बिल्डिंग प्लान और ना सुरक्षा इंतजाम। फिर भी दिल्ली में सरकार की नाक के नीचे यह फैक्ट्री चल रही थी।

हम उपहार हादसे के बाद भी नहीं चेते। 8 दिसंबर 2019 को दिल्ली की एक और फैक्ट्री में आग लगी थी। तब 43 लोग मारे गए थे। इसके बाद 16 अगस्त 2021 को दिल्ली के एक होटल में आग लगी थी। उसमें दो लोग मारे गए थे। 16 फरवरी 2020 को एक होटल में आग लगी थी तो कई लोगों को अस्पताल में दाखिल करना पड़ा था। दिल्ली में भ्रष्टाचार दूर करने वाली दोंनों पार्टियों का राज है। दोनों में मुकाबला भी है लेकिन भ्रष्टाचार दूर हुआ? अगर हां तो ये खबरें क्या हैं और नहीं तो क्यों?

पीएम केयर्स?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Prashant

    May 17, 2022 at 11:07 am

    Een Hatyaro ko neend kaise aati hogi ?
    Es ghatna ke liya Manish se kahi jayada Government Jimmedar hai. Delhi Government, MCD ke saath Central governemnt bhi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन