Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में आईपीएस अफसर ने सिपाही को दी गालियां और सरेआम पीटा (सुनें टेप)

लख़नऊ में तैनात आईपीएस अभिषेक सिंह द्वारा अम्बेडकरनगर के एक सिपाही वसीम हाशमी को कल पीटा गया था. आईपीएस अभिषेक के बाबा की बोलेरो के टक्कर से मौत हो गई थी. यह बोलेरो अम्बेडकरनगर में तैनात सिपाही वसीम हाशमी के रिश्तेदार की थी. आईपीएस द्वारा सिपाही को दी गई धमकी की वॉयस रिकॉर्डिंग सुनिए. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करिए…

https://www.youtube.com/watch?v=KSij2ss6PXQ

लख़नऊ में तैनात आईपीएस अभिषेक सिंह द्वारा अम्बेडकरनगर के एक सिपाही वसीम हाशमी को कल पीटा गया था. आईपीएस अभिषेक के बाबा की बोलेरो के टक्कर से मौत हो गई थी. यह बोलेरो अम्बेडकरनगर में तैनात सिपाही वसीम हाशमी के रिश्तेदार की थी. आईपीएस द्वारा सिपाही को दी गई धमकी की वॉयस रिकॉर्डिंग सुनिए. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करिए…

https://www.youtube.com/watch?v=KSij2ss6PXQ

ज्ञात हो कि हादसे में घायल अपने बाबा से हुई अभद्रता और फिर मौत के बाद भड़के यातायात निदेशालय के एसपी अभिषेक सिंह ने स्वाट टीम के सिपाही मो. हाशमी को सरेआम पीट दिया। अंबेडकरनगर के तहसील तिराहे पर मंगलवार हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और सिपाही के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हुआ है कि वे आगे कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि इस दौरान अफसर के बाबा की मौत हो गई। बाद में एसपी को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय पर बेवाना थाना क्षेत्र के बुजुर्ग बलेशर एक जीप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इस जीप में सिपाही का परिवार भी बैठा था। जीप उसके रिश्तेदार की बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद लोगों ने जीप को घेर लिया।

इस बीच, हाशमी अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि हाशमी ने लखनऊ में तैनात आईपीएस अफसर अभिषेक के बाबा बलेशर से अभद्रता की। इसकी जानकारी अभिषेक को मिली तो पहले तो उन्होंने फोन पर हाशमी को धमकाया। दोपहर बाद अभिषेक खुद जिला मुख्यालय पहुंच गए। तब तक बलेशर की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि एसपी सीधे तहसील तिराहे पहुंचे और सिपाही को जमकर पीटा। इस बीच, अकबरपुर कोतवाल महेंद्र पहुंचे और हाशमी को सीधे कोतवाली लेकर पहुंच गए। हाशमी के समर्थन में एक वर्ग विशेष के लोग थाने पहुंच गए और एसपी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलते ही एएसपी राहुल राज मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ। अभिषेक सिंह ने इस मामले में किसी भी तरह की मारपीट से इन्कार किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. CRIMES WARRIOR

    April 14, 2016 at 2:17 pm

    कुछ देर पहले तक सिपाही को गरियाने वाले आईपीएस अभिषेक सिंह बाद में सिपाही के सामने कैसे घिघाये और गिड़गिड़ाये….पूरा वीडियो देखने के लिए CRIMES WARRIOR CHANNEL YouTube पर सब्स्क्राइव करें….
    https://www.youtube.com/channel/UCPzYlfaEnu-dD3or8IT5rlQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन