Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में शराबी दरोगाओं ने पत्रकार को सड़क से उठाया और पुलिस चौकी में बंद कर पीटा, देखें CCTV फुटेज

उन्नाव में बिंदानगर चौकी इंचार्ज इरफान अहमद व बालूघाट चौकी इंचार्ज प्रेमनारायण बीते 5 सितम्बर की रात पत्रकार विपिन पांडे को जबरन उठाकर पुलिस चौकी ले गए और मारपीट की. दोषी दरोगाओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होते देख पीड़ित पत्रकार ने लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपर पुलिस महानिदेशक पीवी रामाशास्त्री से मिलकर न्याय की मांग की है. दरोगाओं की करतूत से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सौपी. एडीजी कानून व्यवस्था ने कप्तान एमपी वर्मा को स्वयं मामले की जांच करने के निर्देश दिए. दोनों दरोगाओं ने पत्रकार को जबरन कार में बैठाकर चौकी में बंधक बनाकर रखा था.

उन्नाव : उन्नाव जिले के शुक्लागंज में एक पत्रकार को दरोगा ने बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पत्रकार विपिन पांडे ने बताया कि कंचन नगर मोड़ के पास नशे में धुत दो दरोगा इरफान अहमद और प्रेम नारायण ने अचानक गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वे अपने निजी वाहन में जबरन बैठा कर चौकी ले गए जहां जमकर मार-पीट की। साथ ही आगे से खबर न चलाने की धमकी देते रहे। इस दौरान साथी पत्रकारों को पता चला तो चौकी जाकर चौकी इंचार्ज से इस हरकत के बारे में पूछा तो नशे में धुत चौकी इंचार्ज इरफान ने कहा पुलिस के विरोध में खबर चलाओगे तो इससे भी बुरी हालत कर दूंगा। चौकी इंचार्ज नशे की हालात में पत्रकारों से अभद्रता किए जा रहे थे। सभी पत्रकार जब चौकी पहुंचने लगे तो पत्रकार विपिन पांडे को चौकी इंचार्ज ने छोड़ दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने पत्रकार को काफी बुरी तरीके से चौकी के अंदर बेल्ट से मारा पीटा था।

बिंदा नगर चौकी इंचार्ज व बालूघाट चौकी इंचार्ज इस समय प्रशासन की मनसा अनुसार वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन खुद नियम को फालो नहीं करते। ऐसी ही स्थिति में बगैर हेलमेट बगैर इंश्योरेंस वाहन चलाने की एक फोटो पत्रकार ने खींचकर ट्विटर के माध्यम से लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों को ट्वीट कर दिया तो बौखलाए चौकी इंचार्ज ने पत्रकारों पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। पत्रकार को अपने निजी वाहन में जबरन उठाकर चौकी में जमकर बेल्टों से पिटाई कर दी। इस दौरान पत्रकार की पीठ पर बेल्ट व पट्टे के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

पीड़ित पत्रकार के अनुसार दरोगा बिंदा नगर चौकी इंचार्ज इरफान अहमद व बालूघाट चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण ने शराब के नशे में उन्हें गाली देते हुए अपनी निजी गाड़ी से रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास जबरन उठाकर चौकी ले आए और बंदकर जमकर पीटा। पीड़ित पत्रकार विपिन पांडे उन्नाव से क्राइम रिपोटर के पद पर एक संस्था में कार्यरत हैं। पत्रकारों ने रात्रि को ही ट्विटर के माध्यम से लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया। इसके बाद सुबह उन्नाव मीडिया सेल से टि्वटर के माध्यम से क्षेत्राधिकारी को जांच करने की बात कही गई है। कोतवाली प्रभारी श्याम पाल ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग अपने दोषी और शराबी दरोगाओं को बचाने में जी जान से जुटा है।

देखें संबंधित सीसीटीवी फुटेज-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन