Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

वो दो भारतीय कम्पनियाँ कौन हैं जो इमरान खान को चंदा दे रहीं हैं?

रंगनाथ सिंह-

हामिद मीर नामी पाकिस्तानी पत्रकार हैं। इनके 70 लाख ट्विटर फॉलोवर हैं जिनमें कुछ लाख तो हिन्दुस्तानी होंगे। ट्विटर पर ज्यादा लिखने की सुविधा नहीं होती इसलिए हामिद मीर जो नहीं लिख पाए वो यूँ है-

रोमिता शेट्टी भारतीय नहीं भारतीय मूल की अमेरिकी हैं। उनके पति नासिर अहमद पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी हैं। इमरान खान का रोलमॉडल रियासते-मदीना है। रोमिता शेट्टी की कम्पनी उन्हें चन्दा देती है ताकि इमरान खान को अपना मकसद हासिल करने में पैसे की कमी न हो।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार तहरीके इमरान को चन्दा देने वाली विदेशी कम्पनियों में 167 अमेरिकी, 28 ब्रिटिश, 13 कनाडाई, 5 ऑस्ट्रेलियाई और दो भारतीय कम्पनियाँ शामिल हैं।

खैर, हमारी रुचि तो यह जानने में है कि वो दो भारतीय कम्पनियाँ कौन हैं जो इमरान खान का खाना-खर्चा चलाने के लिए चन्दा दे रही हैं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन