Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला ‘भारत24’ में रोमिंग एडिटर बने

वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला को भारत 24 में रोमिंग एडिटर बनाया गया है. इससे पहले प्रसून शुक्ला सहारा समय के ग्रुप इनपुट हेड का दायित्व निभा चुके हैं.

ईटीवी में कंसल्टिंग एडिटर के पहले प्रसून न्यूज एक्सप्रेस चैनल के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ थे. भारत 24 ज्वॉइन करने से पहले प्रसून शुक्ला चैनल के सीईओ और एडिटर इन चीफ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में ईटीवी (News 18 ग्रुप) में सलाहकार संपादक भी रह चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला गलगोटिया विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ स्टडीज के मेंबर के तौर पर संस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण प्रणाली लागू करने के लिए सलाह देते हैं. इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरु (गर्ल्स) कॉलेज और राजधानी कॉलेज में गवर्निंग बॉडी के मेंबर भी नामित हो चुके हैं.

बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसून शुक्ला को पर्यावरणविद् के तौर पर गंगा संरक्षण समिति (बस्ती) का सदस्य भी मनोनीत किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन