Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘अमृत विचार’ मुरादाबाद में आशुतोष बने संपादकीय प्रभारी, विनोद श्रीवास्तव सिटी चीफ, राकेश कुमार बने असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग

यूपी-उत्तराखंड में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे अमृत विचार समूह ने आशुतोष मिश्र को प्रोन्नत किया है। मुरादाबाद अखबार के सिटी चीफ रहे आशुतोष अब संपादक की जिम्मेदारी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें चीफ रिपोर्टर से प्रोन्नत करके डीएनई बनाया गया है।

वर्ष 1994 में आशुतोष ने दैनिक जागरण देवरिया से अपने अखबारी सफर की शुरुआत की। देवरिया, महाराजगंज, बस्ती में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रहे मिश्र अपनी मेहनत, निष्ठा और साफगोई के लिए जाने जाते हैं।

मुरादाबाद में हिंदुस्तान और दैनिक जागरण में सेवा देने के बाद अमृत विचार के स्थापना काल से जुड़ गए। जबकि दैनिक जागरण हरिद्वार से आकर मुरादाबाद अमृत विचार पहुंचे विनोद श्रीवास्तव ने अपनी कार्यकुशलता से समूह को प्रभावित किया। जिसके प्रतिफल के रूप में उन्हें सिटी चीफ़ की जिम्मेदारी मिली है।

विनोद ने साल 2006 में अखबारी सफर शुरू किया। वह गोरखपुर, बस्ती होते हुए हरिद्वार पहुंचे थे। अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा में विनोद ने काम से पहचान बनाई। समूह ने मुरादाबाद के विज्ञापन विभाग में राकेश कुमार को सहायक प्रबंधक की जिम्मेदारी दी है।

राकेश मुरादाबाद के रहने वाले हैं। 2013 के एमबीए डिग्री ग्रहण करने के बाद दैनिक जागरण और हिंदुस्तान में बिजनेस एसोसिएट और मार्केटिंग एक्सिक्यूटिव के रूप में अपनी सेवाएं दी है। अब राकेश अमृत विचार मुरादाबाद में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में विज्ञापन विभाग में अपनी पारी शुरू करेंगे।

समूह संपादक शंभू दयाल बाजपेई ने टीम में ऊर्जा का संचार करते हुए तीनों सहयोगियों को उनके भूमिका समझाया और मूल्य आधारित पत्रकारिता को आगे बढ़ाने की शिक्षा दी। शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने संपादकीय प्रभारी, सिटी चीफ और विज्ञापन विभाग के असिस्टेंट मैनेजर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन