Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दिनेश कुमार गर्ग बने अमृत विचार लखनऊ के स्थानीय संपादक

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लगभग 25 साल की अनवरत सेवा के बाद श्री दिनेश कुमार गर्ग ने दैनिक अमृत विचार, लखनऊ में स्थानीय संपादक के रूप में अपनी नयी पारी शुरु की है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के हिंदी पाठकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा यह समाचार पत्र फिलहाल लखनऊ, कानपुर, हल्द्धानी, मुरादाबाद और अयोध्या से प्रकाशित हो रहा है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री दिनेश कुमार गर्ग की पारी नयी नहीं है। साल 1984 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का डिप्लोमा करने के दौरान बतौर अप्रेंटिस उन्हें अखबार में तीन माह का काम करने का अवसर मिला। इसी दौरान उस वक्त की चर्चिंत पत्रिका माया में उन्हें नौकरी करने का अवसर भी मिल गया।

इसी बीच लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहे दैनिक अमृत प्रभात के लिए टेस्ट लिए जा रहे थे। इसमें आलोक जोशी, कमाल खान जैसे पत्रकारों के साथ साथ उनका भी चयन हुआ। दैनिक अमृत प्रभात में कार्य करते हुए पत्रकारिता की बारीकियों को उन्होंने बाखूबी समझा।

इसके बाद साल 1994 में सूचना अधिकारी के रूप में उन्हें सरकारी नौकरी करने का अवसर मिला। यहां से वह डिप्टी डायरेक्टर के पद से साल 2019 में रिटायर हुए।

इसके बाद भी सूचना जनसंपर्क विभाग की आवश्यकताओं अनुरूप वह अपना सहयोग प्रदान करते रहे। वर्तमान में अमृत विचार लखनऊ के स्थानीय संपादक के रूप में पत्रकारिता की मुख्य धारा में वापसी का सुखद अनुभव वह कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन