Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

सोहैल खान महिला पत्रकारों को गंदी गंदी गालियां देता है

मुंबई। सलमान खान अभिनेत्री प्रीति जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में लूलिया के साथ पहुंचे तो यह चर्चा होने लगी कि सलमान जल्द ही लूलिया के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लूलिया को सलमान की मां के साथ भी देखा गया। सलमान के भाई अरबाज खान से भी सलमान की शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो वे उसे मजाक में टाल गए लेकिन जब दो महिला पत्रकारों ने सोहैल खान से इस बारे में सवाल पूछा तो वे महिला पत्रकारों पर भडक गए और उन्हें गंदी गंदी गालियां निकालने लगे।

उस समय सौहेल के उनके पिता सलीम खान भी थे। दरअसल सौहेल अपने पिता के साथ एक क्लब से रात को डिनर के बाद बाहर निकल रहे थे तो दो महिला पत्रकारों ने सौहेल से सलमान की शादी के बारे में सवाल किया। इस पर सौहेल ने अपना आपा खो दिया और वे महिला पत्रकारों पर भडक गए और उन्हें गालियां देने लगे। जब सलमान से सौहेल के इस बर्ताव के बारे में पूछा गया तो सलमान ने अपने भाई का पक्ष लेते हुए मीडिया को ही दोषी ठहरा दिया।

सलमान ने कहा कि इन पत्रकारों को क्या पड़ी थी जो रात 12 बजे वे सौहेल से मेरी शादी के बारे में पूछ रही थी। सलमान ने कहा कि मीडिया को किसी सेलिब्रिटी की बाइट लेने के लिए माइक उनके मुंह में नहीं डालना चाहिए। इससे किसी को भी बुरा लग सकता है। सलमान ने कहा कि इसमें सौहेल की कोई गलती नहीं है। सलमान ने कहा कि वह तो उस स्थिति को कोस रहा था जिसमें वो उस वक्त फंसा हुआ था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन