Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

Don’t overdrive, even Mercedes!

अनिल भास्कर-

पिछली सदी के शुरुआती दशक में ब्रिटेन की सिगरेट कम्पनी ‘अब्दुल्ला’ का एक नुमाइंदा जॉर्ज बर्नार्ड शा के पास विज्ञापन की पंच लाइन लिखने के अनुरोध के साथ पहुंचा। बर्नार्ड शा ने तत्काल यह कहते हुए अनुरोध ठुकरा दिया कि वह किसी सिगरेट के प्रचार का हिस्सा नहीं बन सकते।

अब कम्पनी ने बर्नार्ड शा के एक खास के जरिए यह अनुरोध दोबारा पहुंचाया। अपने उस खास के दवाब में बर्नार्ड शा इनकार न कर सके, लेकिन चार शब्दों की जो पंच लाइन लिखकर दी वह किसी बौद्धिक चमत्कार सरीखा था। उन्होनें लिखा- Don’t smoke, even Abdulla.

साइरस मिस्त्री एक ऐसी कार के हादसे में जान गंवा बैठे, जिन्हें दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में गिना जाता है- मर्सिडीज। इस हादसे के संदर्भ में अगर बर्नार्ड शा को याद किया जाए तो एक पंच लाइन फिर तैयार होती है- Don’t overdrive, even Mercedes.

अब हर छोटी-बड़ी कारों में दर्जनों सेफ्टी फीचर गिनाने वालों को क्या कहें? याद रखिए, आपकी जान सुरक्षित ड्राइविंग बचाती है, सेफ्टी फीचर नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन