Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण के रिपोर्टर धर्मेंद्र मिश्रा ने इंडिया टीवी के साथ शुरू की नई पारी

दैनिक जागरण के रिपोर्टर रहे धर्मेंद्र मिश्रा ने अब इंडिया टीवी के साथ अपनी नई पारी का आगाज़ किया है। यहां उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल खबरों की जिम्मेदारी दी गई है।

अभी पिछले महीने धर्मेंद्र मिश्रा ने दैनिक जागरण की अपनी आठ वर्षों की पारी को अलविदा कह दिया था। धर्मेंद्र अगस्त 2014 में दैनिक जागरण नोएडा में बतौर सीनियर रिपोर्टर जुड़े थे।

उन्हें इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 2015 में “बेस्ट लीगल रिपोर्टर ऑफ द ईयर” के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। करीब 4 वर्षों तक वह सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिपोर्टर रहे।

इसके बाद दैनिक जागरण में उन्हें स्वास्थ्य और राजनैतिक बीट पर रिपोर्टिंग का मौका मिला तो यहां भी बढ़िया काम दिया। वर्ष 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने देशभर में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और अपनी खबरों से सरकार को कैंसर पर नेशनल गाइडलाइन बनाने को बाध्य कर देने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। जागरण की ओर से उन्हें एक्सक्लूसिव और राष्ट्रीय खबरें लिखने के लिए कई बार गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जा चुके हैं।

दैनिक जागरण से पहले वह 4 रियल न्यूज चैनल, चैनल वन न्यूज और यूनीवार्ता में रहे। टीम सी- वोटर के जरिए बीबीसी, जी न्यूज, IBN 7 और द वीक मैग्जीन के लिए काम किया। इलेक्ट्रानिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में उनका कुल अनुभव 14 वर्ष का है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन