Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनोज मनु, धर्मेंद्र द्विवेदी, पूनम अधिकारी, प्रभात और ज्योति के बारे में सूचनाएं

मनोज मनु इंडिया न्यूज चैनल के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें एग्जीक्यूटिव एडिटर और सीनियर एंकर का पद मिला है. मनोज पहले भी इस ग्रुप के साथ कार्य कर चुके हैं. मनोज मनु लंबे समय तक सहारा समय चैनल में ग्रुप एडिटर थे.

धर्मेंद्र द्विवेदी टीवी9 भारतवर्ष को विदा कह एबीपी न्यूज के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें एबीपी न्यूज में ईपी बनाया गया है. इलाहाबाद के मूल निवासी धर्मेंद्र इंडिया टीवी, न्यूज 24 में भी काम कर चुके हैं.

भारत24 चैनल के साथ पूनम अधिकारी ने नई पारी की शुरुआत की है. सीनियर प्रड्यूसर (स्पेशल प्रोग्रामिंग) के पद पर ज्वाइन करने वाली पूनम एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम करेंगी. पूनम इससे पहले जी न्यूज में कार्यरत थीं. वे वहां एंटरटेनमेंट शो करती थीं.

टीवी9 भारतवर्ष की आईटी डिपार्टमेंट से प्रभात पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वे जल्द ही रिपब्लिक भारत में ज्वाइन करेंगे.

आईबीसी24 से एंकर ज्योति सिंह के इस्तीफे की सूचना आ रही है. पता चला है कि न्यूज24 एमपी-सीजी चैनल ज्वाइन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन