Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

News24 डिजिटल टीम से हेमंत चतुर्वेदी का इस्तीफा

News24 डिजिटल टीम को तगड़ा झटका लगा है। YouTube पर चैनल को उंचाई प्रदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हेमंत चतुर्वेदी ने संस्थान से इस्तीफ़ा दे दिया है। वो संस्थान के साथ लगभग दस सालों से जुड़े हुए थे। इसके पहले वो News24 की स्पेशल प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा थे।

BAG FILMS के चर्चित क्राइम शो ‘हक़ीक़त’ और ‘जाल’ की टीम का भी वो हिस्सा रहे हैं।

BAG Network के News24, E24 और दर्शन 24 के कंटेंट और स्पेशल शो की ज़िम्मेवारी हेमंत निभा चुके हैं। पिछले ढाई सालों से उनके कंधे पर Digital टीम की ज़िम्मेदारी थी, जिसमें न्यूज़24 स्पोर्ट्स और बाक़ी प्लेटफ़ॉर्म के कंटेंट और एडिटोरीयल मैनेजमेंट हेमंत के कंधे पर थी।

मूल रूप से इटावा के रहने वाले हेमंत चतुर्वेदी ने मीडिया की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से की है. उनका अगला कदम क्या होगा ये साफ़ नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है की उनका जाना News24 की डिजिटल टीम के लिए बड़ा झटका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन