Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिहार के तीन शानदार पत्रकारों के निधन की सूचना

पुष्य मित्र-

कल से तीन पत्रकारों के असामयिक निधन की खबर मिली है। इनमें से पहले सुपौल के पत्रकार महाशंकर हैं, जिन्हे उनके पोल्ट्री फार्म के स्टाफ दंपती ने पैसों के लालच में मार डाला।

दूसरे अमित मिश्रा हैं, जो रांची में दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करते थे, हार्ट अटैक की वजह से युवावस्था में ही चल बसे।

तीसरे हैं उपेंद्र प्रसाद जो लंबे समय से मेरे फेसबुक मित्र थे। नवभारत टाइम्स पटना में संपादक रह चुके थे। सामाजिक न्याय के मसले पर अलग तरह के नजरिए से सक्रिय रहते थे। अचानक हमें छोड़ कर चले गए।

यह भले मीडिया और सूचना विस्फोट का युग है, मगर इस दौर में भी पत्रकारों का जीवन बहुत सहज नहीं है। उनकी सेहत की परवाह कोई नहीं करता। उनका जीवन खतरों से भरा है। अंदरूनी और बाहरी तनाव के बीच उनका जीवन अनिश्चितताओं से भरा है।

तीनों साथियों को श्रद्धांजलि, इस उम्मीद के साथ कि आने वाला वक्त हम पत्रकारों के लिए थोड़ा सहज होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sunil Singh Badal

    September 25, 2022 at 5:47 pm

    दैनिक भास्कर रांची के पत्रकार अमित मिश्रा की मृत्यु हार्ट अटैक से नहीं कैंसर से हुई।रांची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन