Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हेलो, भारतीय मीडिया, थोड़ा तो अपने पेशे की मर्यादा रखो!

प्रकाश के रे-

एक फ़र्ज़ी साइट है- इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म रिपोर्टिका. इसी साल मार्च से शुरू हुआ लगता है क्योंकि उसकी साइट पर सबसे पहला पोस्ट तभी का है. उसके अबाउट सेक्शन में इस संस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं है और कॉन्टैक्ट सेक्शन में एक मेल आइडी भर है.

इस पर लगातार चीन विरोधी निराधार व बकवास दुष्प्रचार चलता रहता है. उसकी एक रिपोर्ट को लगभग चेंप कर एएनआई ने फैला दिया, जिसमें बताया गया है कि चीन दुनियाभर में पुलिस स्टेशन खोल रहा है. इस बकवास को एनडीटीवी अंग्रेज़ी समेत कई भारतीय साइटों ने हाथों-हाथ लिया और रायता फैला दिया.

साफ़ तौर पर यह जंक न्यूज़ का मामला है और भारतीय मीडिया लापरवाह होकर फ़ेक न्यूज़ को बढ़ावा दे रहा है. अब मज़ा देखें कि यह जो रिपोर्टिका है, उसके फ़ेसबुक पेज पर तीन (03) लाइक करने वाले और पाँच (05) फ़ॉलोवर हैं. ट्वीटर पर उसके 207 फ़ॉलोवर हैं.

हेलो, भारतीय मीडिया, थोड़ा तो अपने पेशे की मर्यादा रखो.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन