Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बॉलीवुड में एंट्री के बाद ‘नक्षत्र 27’ मीडिया हाउस ले आया है ‘N27 News’ और ‘N27 Bhakti’

नक्षत्र 27 मीडिया प्राइवेट लिमिटिड अब डिजिटल की दनिया में भी धमाका करने जा रहा है…नक्षत्र 27 मीडिया लेकर आ गया है अपने दो डिजिटल चैनल एक है N27 NEWS और दूसरा है N27 भक्ति…

बात करें N27 NEWS की तो चैनल को टैगलाइन दी गई है पकड़ हर ख़बर पर…इस डीजिटल न्यूज़ चैनल में हर उस ख़बर को महत्व दिया जाएगा जो समाज के लिए बेहद जरुरी है….नक्षत्र मीडिया हाउस के दूसरे चैनल N27 भक्ति को टैग लाइन दी गई है भक्ति ही शक्ति है…

इस डिवोशनल चैनल में भक्ति से जुडे़ कई प्रोग्राम होंगे नक्षत्र प्रोडक्शन हाउस पिछले 12 साल से कई सारे प्रोग्राम बना चुका है…इस प्रोडक्शन और मीडिया हाउस की शुरुआत की है देश के जाने माने एस्ट्रोलोजर संतोष संतोषी जी ने…

संतोष संतोषी जी की गिनती देश के उन एस्ट्रोलोजर्स में की जाती है जो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं…एस्ट्रो फेंड के नाम से फेमस संतोष जी है पास सोशल मीडिया में 50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं….

हाल ही में संतोष जी ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले एक फिल्म भी डायरेक्ट की है जिसका नाम है मासूम सवाल…

बात करें N27 न्यूज़ और N27 भक्ति की तो दोनो चैनल को लॉंच करने और संभालने की जिम्मेदारी दी गई है अंकित वर्मा को अंकित वर्मा जी के पास electronic media aur digital media का लगभग 15 साल का अनुभव है..

अंकित वर्मा मीडिया हाउस के अलावा देश के कई जानेमाने कॉलेज में पत्रकारिता और एंकरिंग की special lectures भी देते हैं… नक्षत्र मीडिया में जुड़ने से पहले इन्होने आजतक तेज के साथ लगभग 6 साल तक काम किया… इंडिया टुडे ग्रुप में इन्होने रहते हुए कई बडे असाइनमेंट किए…अंकित वर्मा को एंकरिंग, रिपोर्टिंग और न्यूज प्रोग्रामिंग में महारथ हासिल है..इन्होने 2 साल तक इंडिया टुडे के लल्लनटॉप में भी काम किया है…

इंडिया टुडे से पहले अंकित जी न्यूज में बतौर एंकर रह चुके हैं। इन्होने यहां जी के की रीजनल चैन्लस के लिए एंकरिंग और रिपोर्टिंग की है। जी न्यूज से पहले 1 साल तक अंकित न्यूज 24 में भी रह चुके हैं। दोनो ही डीजिटल चैनल में पत्रकारिता क्षेत्र के लगभग 30 अनुभवी पत्रकारों की भर्ती हो चुकी है। बकौल अंकित वर्मा अभी 10 पत्रकारों की जरुरत और है। चैनल का कॉरपोरेट ऑफिस गाज़ियाबाद के राजेन्द्र नगर में हैं ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन