Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘शुक्रिया’ कहकर एबीपी न्यूज़ को रणवीर ने कहा अलविदा, जल्द करेंगे नई पारी की शुरुआत

असाइनमेंट से सफर शुरू कर रिपोर्टिंग में आने वाले एबीपी न्यूज़ के विशेष संवाददाता रणवीर ने चैनल को शुक्रिया कहते हुए अलविदा कहा है। रणवीर एबीपी न्यूज़ में 12 साल 3 महीने की पारी पूरी करने के बाद विराम लिया है। वो जल्द अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रणवीर ने 2009 में पीटीआई दिल्ली से करियर की शुरुआत की। क़रीब सवा साल पीटीआई में काम करने के बाद स्टार न्यूज़ (अब एबीपी न्यूज़) में असाइनमेंट से टीवी पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद 6 साल लगातार असाइनमेंट पर काम करने के बाद उन्हें 2016 में रिपोर्टिंग में शिफ्ट कर दिया गया।

रणवीर ने रिपोर्टिंग की शुरुआत यूपी चुनाव से की। 2016 में असाइनमेंट से हटाकर उन्हें पूर्वी यूपी की चुनाव कवरेज के लिए वाराणसी भेजा गया। चुनाव के बाद देश के अलग अलग राज्यों में ख़बरों की कवरेज के लिए उन्हें फील्ड में भेजा गया। क़रीब 2 साल रोमिंग प्रोफ़ाइल में काम करने वाले रणवीर को यूपी हेड पंकज झा के नोएडा आने के बाद लखनऊ में तैनात कर दिया गया।

लखनऊ में साढ़े 3 साल रहकर यूपी ब्यूरो की कवरेज रणवीर ने की। अपने रिपोर्टिंग करियर में रणवीर ने क़रीब 20 राज्यों में घूमकर राजनीति, आपदा और कई बड़ी ख़बरों की कवरेज की। इसमें यूपी के अलावा बिहार, झारखंड, एमपी, राजस्थान, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल समेत कई राज्य शामिल हैं।

फ़िलहाल एबीपी न्यूज़ छोड़ने के बाद रणवीर कहाँ जा रहे हैं इसकी उन्होंने कोई घोषणा नहीं की लेकिन भड़ास4मीडिया के सूत्रों के मुताबिक़ वो इंडिया टुडे ग्रुप के लल्लनटॉप में बतौर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (सीनियर स्पेशल करेस्पांडेंट) के तौर पर ज्वॉइन कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन