Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संतोष, ज़ुबेर और विकास की नई पारी

संतोष कुमार पांडेय ने जॉइन किया ABP न्यूज लाइव

पत्रकार संतोष कुमार पांडेय ने एबीपी लाइव के डिजिटल में जॉइन किया है। जयपुर में डिजिटल के लिए कार्य (रिपोर्टिंग) करेंगे। संतोष कुमार पांडेय पत्रकारिता में वर्ष 2009 से हैं। राजस्थान पत्रिक, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत, जनसंदेश टाइम्स और हिन्दुस्थान समाचार एजेन्सी में काम किया है। रिपोर्टिंग और डेस्क पर बराबर की जिम्मेदारी निभाई है। पिछले कई वर्षों से विधान सभा और लोक सभा चुनाव की कवरेज में लगे थे। अब फिर से मेन स्ट्रीम मीडिया की तरफ आ गए हैं।


इंडिया न्यूज़ को अलविदा कहकर, PTC न्यूज़ के साथ जुड़े युवा पत्रकार ज़ुबेर ख़ान ‘डेमरोत’

युवा पत्रकार मोहम्मद ज़ुबेर ख़ान (डेमरोत) ने ITV नेटवर्क के इंडिया न्यूज़ चैनल को अलविदा कह दिया है। यहां पर तकरीबन 8 महीने उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर व डिजिटल एंकर अपनी सेवाएं दी थी। युवा पत्रकार ज़ुबेर ख़ान ने अब अपनी नई पारी का आग़ाज़ G-NEXT MEDIA के पीटीसी न्यूज़ के साथ कर दिया है। यहां पर वो सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर व डिजिटल एंकर की हैसियत से अपनी ज़िम्मेदारों को निभाते हुए नज़र आंएगे। ज़ुबेर ख़ान के पास अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम करने का क़रीब 7 से 8 साल का अनुभव है। वे नेशनल दस्तक, ईटीवी, न्यूज़ नेशन, ANB नेशनल और इंडिया न्यूज़ जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।


विकास पहुंचे इंडिया न्यूज़

पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय प्रयागराज के विकास मिश्र अब इंडिया न्यूज़ पहुंच गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को प्रयागराज संवाददाता के तौर पर ज्वाइन किया। अभी तक वे लगभग तीन वर्षों से खबऱ फास्ट में प्रयागराज से कार्यरत रहे। उसके पहले लगभग दो वर्षों तक न्यूज़ इंडिया में और स्वदेश न्यूज़ सहित कई चैनलों में जुडे़ रहे। रिपोर्टिंग के साथ विकास एलएलबी कर वकालत की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन