Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एम्स दिल्ली के सिस्टम और डेटा पर हैकरों का कब्जा, 200 करोड़ रुपये की फिरौती माँगी, मीडिया मौन!

सुरेश चिपलूनकर-

भारत का सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल यानी दिल्ली AIIMS (एम्स) के समूचे सिस्टम एवं डाटा को पिछले छः दिनों से हैकर्स ने हैक कर लिया है… जैसा कि सभी जानते हैं, इस अस्पताल में देश के कई नामचीन, बड़े और प्रमुख लोगों का इलाज होता रहता है…

पिछले छः दिनों से इस विशाल एवं महत्त्वपूर्ण अस्पताल का कम्प्युटर सिस्टम हैक पड़ा हुआ है… कई आपातकालीन सेवाएं तथा पैथोलॉजी जैसे सिस्टम मैनुअली चलाए जा रहे हैं… हैकरों ने इसे छोड़ने के लिए फिरौती के रूप में 200 करोड़ रूपए की मांग रखी है….

क्या आपने देश के “कथित” मीडिया पर इस खबर के बारे में देखा, सुना?? या फिर मीडिया हमेशा की तरह मूर्खतापूर्ण एवं घटिया ख़बरें ही दिखा रहा है??

AIIMS में इलाज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड की डीटेल्स, उसकी बीमारी, उसके इलाज, उसके मेडिकल इंश्योरेंस, उसका मोबाईल नंबर जैसी तमाम महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ हैकर्स के पास पहुँच चुकी हैं… इसका वे लोग क्या करेंगे, कहना मुश्किल है…

सवाल है कि क्या सरकार को हैकर्स के सामने झुकना चाहिए और उन्हें २०० करोड़ रूपए दे देना चाहिए?? या भारत के जेम्स बांड इन हैकरों की ऐसी-तैसी फेरकर सारा डाटा वापस ले आएँगे… इंतजार करें??

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संजय कुमार सिंह

    November 28, 2022 at 8:35 pm

    यहां यह उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में देश के गृहमंत्री अमित शाह इसी अस्पताल में भर्ती थे और तब उनकी बीमारी से संबंधित कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई थी। यहां तक कि बाद में खबर के सिलसिले में जिन पत्रकारों ने ठोस जानकारी पाने की कोशिश की उन्हें निराशाा ही हाथ लगी। हालांकि उनकी बीमारी से संबंधित जो अटकलें थीं उनकी आज तक ना तो पुष्टि हुई है और ना उसका खंडन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन