Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस पत्रकार ने 3 नवंबर को ही बता दिया था- ‘नववर्ष से पहले आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट’

सुजीत सिंह प्रिंस-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 नवम्बर को गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा में भी पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था शुरू कर दी है. 13 जनवरी 2020 में गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में पहली बार पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई थी. वाराणसी और कानपुर में मार्च 2021 में कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया.

अब प्रदेश सरकार ने इसका और विस्तार करते हुए गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा में भी पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था शुरु कर दी. 3 दिन निकल जाने के बाद आज तीनो जिलों के पुलिस आयुक्त की कुर्सी पर तैनाती कर दी गई है.

पुलिस से जुड़ी खबरों पर नजर रखने वाली ‘पुलिस मीडिया’ के संपादक चंदन राय ने 3 नवंबर को ही ट्वीट कर बताया था कि नववर्ष से पहले आगरा गाजियाबाद और प्रयागराज में बन जाएगी पुलिस कमिश्नरेट।

चंदन के तीन नवंबर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

तीसरे चरण में जुड़े 3 और शहर
योगी सरकार अब तक तीन चरणों में 7 महानगरों में कमिश्नरेट प्रणाली लागू कर चुकी है. सबसे पहले 13 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश में लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू किया गया था. लखनऊ में सुजीत पांडे और नोएडा में आलोक सिंह को पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था. इसके उपरांत 26 मार्च 2021 को दूसरे चरण में कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुई थी. कानपुर में असीम अरुण और वाराणसी में ए सतीश गणेश को पुलिस कमिश्नर बनाया गया था. अब योगी सरकार ने तीसरे चरण में 3 शहरों आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन