Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नोएडा के पुलिस कमिश्नर का पद लक्ष्मी सिंह के हवाले! देखें 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

आलोक सिंह ने काफ़ी लम्बी पारी खेली। अब उन्हें नोएडा के पुलिस कमिश्नर पद से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह लक्ष्मी सिंह को नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

जिन तीन नए जिलों में पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था शुरू की गई है, वहाँ भी नए आयुक्तों की तैनाती कर दी गई है। बनारस के पुलिस कमिश्नर भी बदले हैं।

देखें पूरी लिस्ट-

इस पूरे तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हैं आलोक सिंह। नोएडा से हटाए जाने के बाद आलोक सिंह डीजीपी आफ़िस से अटैच किए गये हैं। आलोक सिंह के जाने को यूपी पुलिस का सबसे बड़ा विकेट गिरना माना जा रहा है। आलोक सिंह इस हुकूमत के सबसे लाडले अफसर थे।

उधर डबल एनकाउंटर भी सतीश की कुर्सी नहीं बचा पाया। वाराणसी सीपी सतीश गणेश भी हटे। राहुल द्रविण की तहर खेल रहे सतीश क्लीन बोल्ड। आलोक और सतीश को लखनऊ में आमद कराने को कहा गया है।

आशोक मुथा जैन की तैनाती को लेकर हैरानी। एनसीबी मुंबई में तैनाती के वक्त जैन पर दाग लगे थे। जैन के कार्यकाल में ही विवादित ड्रग्स मामले खुले थे। जैन उस पूरी एक्सटार्शन टीम के हेड हुआ करते थे। रिया चक्रवर्ती से लेकर शहरुख के बेटे तक के कांड। मुंबई से दागदार कैरियर लेकर लौटे थे अशोक मुथा जैन। यूपी में तैनाती के वक्त भी अश्लील तस्वीरें भेजते थे। पकड़े जाने पर सार्वजनिक माफी मांगी थी। अब आशोक मुथा जैन को वाराणसी का सीपी बनाया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन