Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रवीश कुमार मेरे लिए एक बॉस से बढ़कर एक मार्गदर्शक हैं : रवीश शुक्ला

रवीश शुक्ला-

कल रात इस्तीफे के बाद से रवीश कुमार सर के बारे में इतनी बातें दिमाग के फ्लैशबैक में चल रही हैं कि सबकुछ कई बार गड्डमगड् हो जा रहा है। अब तक जो कुछ भी मीडिया कैरियर में किया या करने की कोशिश कर रहा हूं उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

एक बॉस से बढ़कर वो मेरे लिए एक मार्गदर्शक हैं कई बार उनसे डांट खाई बहुत से मौके पर सराहना भी। हर बार जब कंधे पर हाथ रखते तो अपने आप को बहुत जिम्मेदार होने का अहसास बस ऐसे ही हो जाता था। रवीश कुमार के विचारों से आप सहमत या असहमत हो सकते हैं। उनको प्यार करने वालों की भी बहुत बड़ी तादात है और नफ़रत करने वालों की भी।

लेकिन लोकप्रियता के शिखर पर होने के बावजूद उनकी ईमानदार, उनकी लेखनशैली, बोलने का अंदाज, उनकी समझदारी और उनका साफ शफ्फाक चरित्र पर किसी को रंच मात्र भी शक नहीं होना चाहिए। ये बात 20 साल से जान पहचान के आधार पर पूरी जिम्मेदारी से लिख रहा हूं।

खैर कभी सोचा नहीं था कि NDTV और रवीश कुमार अलग होंगे…कभी सोचा नहीं था कि उनके इस्तीफे पर लिखना पड़ेगा, कभी सोचा नहीं था कि हमारी पीढ़ी इस पल का भी गवाह बनेगी। लेकिन जिंदगी यही है… रवीश कुमार सर जहां रहेंगे चमक बिखेरते रहेंगे। गांव गिंराव और अभावों में पले गरीब युवाओं को प्रभावित करते रहेंगे।

फिर मिलेंगे संघर्ष के तूफानों में…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन