Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हेमंत घई ‘भारत एक्सप्रेस’ में शेयर बाज़ार देखेंगे, दीपक चौरसिया भी शुरू करेंगे नई पारी

नए लांच होने वाले चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ ने हेमंत घई को शेयर बाज़ार सेक्शन का हेड बनाया है। उनका पद है- न्यूज़ डायरेक्टर (स्टॉक्स, जनरल मार्केट और बिजनेस सेगमेंट)। हेमंत घई ‘सीएनबीसी आवाज’ बिज़नेस चैनल में सत्रह साल तक कार्यरत रहे।

भारत एक्सप्रेस चैनल के साथ दीपक चौरसिया भी जुड़ने जा रहे हैं। लम्बे समय से आराम कर रहे दीपक एक नये लाँच होने वाले चैनल को स्थापित करने का काम करेंगे। दीपक ने कई चैनलों को सफलतापूर्वक बड़ी ऊँचाई दी और जन-जन में पहचान दिलाई। ये अलग बात है कि उनके ख़ुद के हिस्से चैनलों से अलगाव आया। भारत एक्सप्रेस में दीपक चौरसिया का पद कंसल्टिंग एडिटर का होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. अरुण श्रीवास्तव

    December 1, 2022 at 7:58 pm

    ये वही दीपक चौरसिया हैं जो शराब पीने के बाद टुल्ल होकर खबर पढ़ने आ गए थे।
    ये वही दीपक चौरसिया हैं जो अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस पहनकर खबर पढ़ने आ गए थे।
    ये वही दीपक चौरसिया हैं जो शाहीन बाग आंदोलन के दौरान सुधीर चौधरी को लेकर मौके पर पहुंचे तो उनको घुसने नहीं दिया गया था।
    अब चैनल उपेंद्र राय का उनकी मर्जी चाहे जिसे रखें।
    पूरी टीम को शुभकामनाएं। बाकी देखने के बाद।

  2. VIPENDRA KUMAR SINGH

    December 3, 2022 at 6:21 am

    शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन