Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत24 चैनल से श्याम, नीरज और शांतनु के इस्तीफे, अरुण और मिथलेश के बारे में नई सूचनाएं

भारत 24 की मॉर्निंग टीम का अहम हिस्सा रहे श्याम त्यागी ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। श्याम त्यागी यहां बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे थे। त्यागी के इस्तीफे की जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट से मिली है। श्याम त्यागी करीब ढाई साल टीवी9 भारतवर्ष में बिताने के बाद भारत 24 पहुंचे थे। त्यागी के साथ साथ नीरज द्विवेदी और शांतनु ने भी इस्तीफा दिया है। तीनों लोग करीब ढाई महीने चैनल का हिस्सा रहे। बताया जा रहा है कि तीनों लोग फिलहाल एक हफ्ते के नोटिस पीरियड पर हैं और जल्द ही नई पारी की शुरुआत करेंगे।

अरुण प्रताप सिंह पब्लिक वाइब में डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे. कल इन्होंने इस्तीफा दे दिया. नई पारी साधना न्यूज़ में बतौर एंकर के पद पर शुरू की है. अरुण इससे पहले भोपाल से चलने वाले अनादि टीवी में रिपोर्टर और आउटपुट डेस्क कर्मी रहे हैं. बाद में VIP NEWS में एंकर और शिफ्ट इंचार्ज के रूप में काम किया. खबर भारत न्यूज़ में भी एंकर के पद पर कार्यरत रहे. इसके बाद MKN NEWS में बहुत छोटी पारी खेली, बतौर एंकर और बुलेटिन प्रड्यूसर के रूप में.

आकाशवाणी एटा के जिला सम्वाददाता मिथलेश शर्मा को दूरदर्शन ने भी एटा का कार्यभार सौंप दिया है। ऐसे में मिथलेश अब प्रसार भारती के दोनों माध्यमों के ज़िले का प्रभार सम्भालेंगे। परिवहन और खेल मामलों के जानकार मिथलेश शर्मा को पत्रकारिता का लम्बा अनुभव है। वे कई राष्ट्रीय और प्रादेशिक न्यूज़ चैनल्स में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन