Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज इंडिया चैनल की डिजिटल हेड साहिस्ता सैफी ने आफिस के कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज इंडिया चैनल में कार्यरत डिजिटल हेड साहिस्ता सैफी ने नोएडा के सेक्टर बीस थाने में एक शिकायती पत्र देकर आफिस के ही कई लोगों पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. उधर, आफिस की तरफ से जारी एक पत्र में बताया गया है कि साहिस्ता सैफी के खराब व्यवहार के कारण जब उन्हें चेतावनी दी गई तो उन्होंने अनर्गल आरोप लगाने शुरू कर दिए.

साहिस्ता सैफी ने पुलिस को प्रेषित शिकायती पत्र की एक कॉपी भड़ास को भी मेल से दी है. इस लंबे-चौड़े पत्र में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उन्होंने न्यूज नेशन छोड़कर सितंबर में न्यूज इंडिया में बतौर डिजिटल हेड ज्वाइन किया था. लेकिन बाद में प्रियंका, गौरव मिश्रा और आसिफ इकबाल ने लगातार परेशान किया. साहिस्ता का कहना है कि प्रियंका जी ने उन्हें सबके सामने बहुत जलील किया. रिपोर्टर गौरव मिश्रा ने गंदी नीयत रखी और परेशान करने की सारी हदें पार कर दी. वो आते-जाते मेरे ऊपर भद्दी टिप्पणियां करता. कभी मुझे कठमुल्ली कहता, कभी कहता जिसे यहां अपनी नौकरी बचानी है उसे उसकी बात माननी पड़ेगी.

साहिस्ता के मुताबिक- ‘जबसे मैं आई हूं तबसे आसिफ जी, गौरव मिश्रा और प्रियंका जी मिलकर लगातार मेरा मानसिक शोषण कर रहे हैं”.

साहिस्ता का यहां तक कहना है कि यहां नौकरी का दबाव बनाकर लड़कियों का शारीरिक फायदा उठाने की कोशिश की जाती है. जब इस मामले की शिकायत एक मेल के जरिए की तो प्रियंका ने मीटिंग से पहले मेरा फोन छीन कर बाहर रखवा लिया और मुझे ही धमकाने की कोशिश की.

पत्र में साहिस्ता ने बहुत सारी बातें लिखी हैं. जैसे-

‘डिजिटल टीम में प्रियंका जी का खास आदमी है आकाशदीप जिसे ले जाकर वो एमडी मैम के सामने झूठ बुलवाती हैं’.

‘तीन दिन पहले प्रियंका जी ने मुझे अपने कैबिन में बुलाकर मुझ से इस्तीफे की मांग की थी जो कि मैंने नहीं दिया’.

‘ये लोग एंकर प्रीति और विजय सर के खिलाफ लगातार प्लानिंग और प्लॉटिंग करते हैं’.

साहिस्ता ने इन्हीं सब बातों को लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसका स्क्रीनशॉट नीचे देख सकते हैं.

उधर, न्यूज इंडिया चैनल के कई मीडियाकर्मियों की तरफ से पुलिस को भेजे गए एक पत्र में बताया गया है कि न्यूज़ इंडिया 24X7 के डिजिटल डिपार्टमेंट में कार्यरत कर्मचारी डिपार्टमेंट की हेड साहिस्ता सैफी के खराब व्यवहार से परेशान हैं. इस कारण पिछले तीन महीनों में यहां से कई लोग त्यागपत्र देकर जा चुके हैं. साहिस्ता सैफी सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के एक-एक कर्मचारी को टारगेट करती हैं.

पत्र में कहा गया है कि साहिस्ता एक मीडियाकर्मी आकाशदीप पर झूठा केस कराने की धमकी देती रहती हैं. इसी तरह करन शर्मा सहायक प्रोड्यूसर को साहिस्ता सैफी मानसिक रुप से प्रताड़ित करती हैं. साहिस्ता सैफी बातों ही बातों में एचआर को भी गालियां देती हैं. साहिस्ता चैनल से निकाले जाने पर मानहानि का केस करने की धमकी देती रहती हैं. मनीष कन्नौजिया असिस्टेंट प्रोड्यूसर को भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप है. एक महिला कर्मचारी अर्शला खान (असिस्टेंड प्रोड्यूसर) के साथ ही इसी तरह का व्यवहार किया गया.

इस लंबे चौड़े पत्र में डिजिटल हेड के बारे में ढेर सारी बातें कही गई हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस और चैनल प्रबंधन दोनों ही अपनी तरफ से जांच करा रहा है.

उधर, साहिस्ता ने भड़ास को जानकारी दी कि उन्होंने महीने भर पहले एचआर प्रियंका को एक पत्र लिखकर अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार की जानकारी दी थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन