Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

50 हजार में थाना और 10 हजार रुपये में अखबार मैनेज हो जाएगा, सुनें टेप

एक आडियो क्लिप वायरल हुआ है. इसमें दैनिक भास्कर अखबार के खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल के रिपोर्टर गौतम सिन्हा और गोगरी थाना कांड संख्या 77/18 के आरोपी रिंकेश कुमार के बीच बातचीत है. ऑडियो क्लिप में सुनाई पड़ रही बातें पत्रकारिता के नाम पर थाना से लेकर विभिन्न कार्यालयों में हो रही दलाली का काला चिठ्ठा खोलने के लिये काफी है.

दैनिक भास्कर के एक रिपोर्टर और एक आरोपी के बीच बातचीत के इस ऑडियो क्लिप में 50 हजार रुपयों में थाना और 10 हजार रुपयों में अखबार मैनेज करने की बात तय हुई है. बातचीत रिंकेश कुमार के मोबाइल नंबर और गौतम सिन्हा (रिपोर्टर) के मोबाइल नंबर के बीच हुई है. बातचीत दिनांक 18 अप्रैल 2018 की सुबह 11 से 2 बजे दोपहर के बीच हुई है.

सुनें टेप….

बिहार के जिला खगड़िया से भड़ास को भेजे गए एक मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. खगड़िया

    May 14, 2018 at 3:21 pm

    कृपया कुछ भी प्रकाशित करने से पहले एक बार भी अखबार का कोट ले लिया जाए तो बेहतर होगा। भड़ास देश का एक प्रतिष्ठित मीडिया पोर्टल है। गौतम सिन्हा 14 मई को ही अपनी माता के स्वास्थ्य का हवाला देकर खबर का संकलन छोड़ चुके हैं। उनका न तो दैनिक भास्कर कार्यालय से कोई नाता है। और न ही इस मामले में कोई फोरेंसिक जांच सामने आई है। कुछ लोग अखबार की छवि खराब करने के लिए ओछी हरकत कर रहे हैं। आशा है भड़ास के संपादक इसको भी प्रकाशित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन