Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

‘आप’ में घमासान जारी : केजरी का स्टिंग करने वाले राजेश गर्ग निकाले गए, कुमार विश्वास को लीगल नोटिस

आम आदमी पार्टी यानि ‘आप’ में आपसी घमासान जारी है. आम आदमी पार्टी ने बागी नेता और पूर्व विधायक राजेश गर्ग को पार्टी से निकाल बाहर कर दिया है. पार्टी का कहना है कि राजेश ने पार्टी के खिलाफ काम किया. एक टेप पिछले दिनों मीडिया में लीक किया गया जिसमें राजेश गर्ग और केजरीवाल की बातचीत थी. इसमें केजरीवाल कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की बात कर रहे थे.

आम आदमी पार्टी यानि ‘आप’ में आपसी घमासान जारी है. आम आदमी पार्टी ने बागी नेता और पूर्व विधायक राजेश गर्ग को पार्टी से निकाल बाहर कर दिया है. पार्टी का कहना है कि राजेश ने पार्टी के खिलाफ काम किया. एक टेप पिछले दिनों मीडिया में लीक किया गया जिसमें राजेश गर्ग और केजरीवाल की बातचीत थी. इसमें केजरीवाल कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की बात कर रहे थे.

राजेश गर्ग ने मीडिया के सामने आकर टेप को सच बताया. आम आदमी पार्टी का कहना है कि इस टेप से पार्टी की छवि खराब हुई. इसके कारण राजेश गर्ग को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. राजेश ने केजरीवाल के साथ कुमार विश्वास पर भी निशाना साधा था. राजेश गर्ग ने दावा किया था कि उन्होंने ये ऑडियो टेप कुमार विश्वास को दिया था. फिर ये टेप मीडिया के पास कैसे पहुंचा गया. राजेश ने विश्वास पर टेप लीक करने का आरोप लगाया था.

राजेश गर्ग ने कुमार विश्र्वास को अपने ऊपर गलत टिप्णियां करने के लिए लीगल नोटिस भिजवाया है. गर्ग ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. विश्वास ने कहा था कि 30 दिसंबर 2014 को पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने उनको एसएमएस भेजकर पार्टी को बर्बाद करने की धमकी दी थी. उन्होंने मीडिया में बयान देकर अपनी बातें मनवाने के लिए दवाब डालने का आरोप लगाते हुए गर्ग को ब्लैकमेलर भी करार दिया था. कुमार विश्वास का कहना था कि टिकट पाने के लिए गर्ग पार्टी को ब्लैकमेल कर रहे थे.

कुमार विश्वास ने अपनी बात को प्रूव करने के लिए कुछ एसएमएस के स्क्रीनशॉट सामने रखे थे. कुमार विश्वास ने बताया था कि 17 फरवरी को राजेश गर्ग ने उनको ऑडियो ई-मेल किया था जिसको उन्होंने पार्टी को पहले ही भेज दिया था. हाल ही में राजेश गर्ग ने जब विश्वास पर ये आरोप लगाया कि उन्होंने मीडिया में ऑडियो लीक किया है तब कुमार ने जवाब दिया कि जिस ऑडियो की बात हो रही है उसे तो गर्ग ने खुद ही मंगलवार रात को ही एक न्यूज चैनल के शो में लाइव चला दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन