Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिजीत सरकार का सहारा में कद बढ़ा, कारपोरेट रिलेशन एंड कारपोरेट अफेयर्स का भी जिम्मा मिला

सहारा श्री सुब्रत राय ने एक आंतरिक मेल जारी कर अभिजीत सरकार के कद में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है. सहारा के कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड अभिजीत सरकार अब कारपोरेट रिलेशन और कारपोरेट अफेयर्स का भी काम देखेंगे. यह विभाग अभी तक उपेंद्र राय के जिम्मे था. उपेंद्र राय के सीईओ और एडिटर इन चीफ बनने के बाद उनकी व्यस्तता को देखते हुए सुब्रत राय ने यह विभाग अभिजीत सरकार के हवाले कर दिया है.

हालांकि इस बदलाव के सहारा में दूसरे निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं और इसे उपेंद्र राय के पर कतरे जाने के तौर पर देखा जा रहा है. एडिटर इन चीफ और सीईओ बनने के बाद उपेंद्र राय द्वारा लाए गए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुब्रत राय ने घर बिठा दिया है. उस झटके से अभी उबरे भी न थे कि अब दूसरा झटका लग गया है. चर्चा है कि उपेंद्र राय जो जो वादा करके एडिटर इन चीफ और सीईओ बने थे, वह पूरा नहीं हो पाया है जिससे प्रबंधन की नजर तिरछी हो गई है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन