Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वकीलों ने जलाई दैनिक जागरण की चिता, देखें वीडियो

झूठी, मनगढंत, एकतरफा तथा पक्षपाती खबरों के लिए कुख्यात हो चुके दैनिक जागरण अखबार का विरोध एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। इस बार गोरखपुर के अधिवक्ता दैनिक जागरण की पक्षपाती तथा एकतरफा खबरों से आक्रोशित हैं। 

अपना आक्रोश प्रकट करते हुए अधिवक्ताओं ने दैनिक जागरण अखबार का बॉयकाट कर दिया और नारेबाजी करते हुए अखबार की चिता जलानी शुरू कर दी। इसके पहले भी दैनिक जागरण ने सुनियोजित तरीके से एक झोलाछाप डॉक्टर को प्रमोट करने के लिए अपने बड़े कार्यक्रम “हेलो डॉक्टर” में बैठा कर उसका इंटरव्यू छापा तथा उस झोलाछाप डॉक्टर को प्रमोट करते हुए उसके द्वारा हजारों गोरखपुर वासियों का इलाज करा डाला था। 

साथ ही रेलवे का फर्जी भर्ती विज्ञापन भी अपने अखबार में छाप दिया था जिसकी वजह से तमाम बेरोजोगार ठगे गए थे ।

उस वक्त गोरखपुर में दैनिक जागरण के इन प्रोपगैंडा खबरों का खुलासा वहाँ के खोजी पत्रकार सत्येन्द्र ने कर सबको चौंका दिया था। इसी खुन्नस में दैनिक जागरण ने खोजी पत्रकार सत्येन्द्र को टारगेट करना शुरू कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप सत्येन्द्र द्वारा दैनिक जागरण के पत्रकार और संपादक के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

वीडियो देखें.. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन