Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

समकालीन जनमत के पूर्व संपादक और कवि अग्निपुष्प जी नहीं रहे!

उर्मिलेश-

रविवार की इस सुबह मन बहुत उदास और दुखी है! कुछ ही देर पहले मित्रों की फेसबुक पोस्ट से दो दुखद सूचनाएं मिलीं!

अग्निपुष्प जी

पटना के बहुत पुराने साथी, समकालीन जनमत के पूर्व संपादक और कवि अग्निपुष्प जी नहीं रहे..उनसे मेरी पहली मुलाकात अस्सी के दशक में हुई थी, जब मैं JNU का शोध-छात्र था और वह एक सम्मेलन में दिल्ली आये थे. उसके बाद समय-समय पर मिलना होता रहा! इधर कुछ वर्षों से मुलाकात नहीं थी.

दूसरी दुखद सूचना वरिष्ठ पत्रकार-साथी विजय राय के असामयिक निधन की मिली. वह राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप संपादक थे. अपने रिपोर्टिंग दिनों में उनसे अक्सर पार्लियामेंट हाउस या सियासत के अन्य गलियारों में मुलाकात होती रहती थी. समान पेशे में होने के अलावा हम दोनों ‘गाजीपुरी’ भी थे!

शायद दोनों कारणों से वह मुझे अतिरिक्त आदर और अपनत्व देते थे. अनुज-तुल्य साथी, बेहद मिलनसार और सहज स्वभाव के विजय जी का निधन अत्यंत दुखद है.

दोनों साथियों और वरिष्ठ संपादकों को हमारी सादर श्रद्धांजलि और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना!

ये भी पढ़ें…

विजय राय मेरे जिगरी दोस्त थे… बेहद नेक, ज़िंदादिल इंसान!

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन