Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा में पत्रकारों पर हमले के खिलाफ मथुरा में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

: पत्रकारों पर हमले नहीं रुके तो जेल भरो आंदोलन – उपमन्यु : मथुरा के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा :  मथुरा। आगरा में आईजी (जोन) कार्यालय के बाहर धरना दे रहे भाजपा नेताओं की कवरेज करते पत्रकारों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने को लेकर जनपद के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग भी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पीडि़त पत्रकारों को न्याय नहीं मिला और उत्पीडऩ की घटनाएं जारी रही तो प्रदेश भर के पत्रकार जेल भरो आंदोलन को बाध्य होंगे।

विदित हो कि सोमवार को आगरा में आईजी (जोन) कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं का धरना चल रहा था। धरने की कवरेज के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार मौके पर पहुंचे। पुलिस की इस दौरान भाजपा नेताओं से तडक़ा-भडक़ी हुई और उसने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान धरने की कवरेज कर रहे पत्रकारों एवं कैमरामैनों को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी लाठियों से पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। कई पत्रकारों को गंभीर चोट आई और कैमरे टूट गए। इसकी जानकारी जब अन्य पत्रकारों को लगी तो वह भी पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के पास पहुंचे और कार्यवाही की मांग की।

इधर, मंगलवार को उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने डीएम आफिस के बाहर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्री उपमन्यु ने कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैया के कारण पत्रकारों का उत्पीडऩ हो रहा है। लगातार पत्रकारों की हत्या एवं मारपीट की वारदातें हो रही है। उन्होंने आगरा में पुलिस द्वारा पत्रकारों पर लाठीचार्ज करने की घटना की निंदा करते हुए घायल पत्रकारों का सरकारी खर्चे पर इलाज एवं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो जनपद के सभी पत्रकार आगरा में अपने साथियों की मदद के लिए जाएंगे और बृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इससे पूर्व श्री उपमन्यु के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन श्याम शर्मा, नितिन गौतम, राजेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, मौ. उमर कुरैशी, यतीश शर्मा, परवेज अहमद, आशिफ अली उर्फ पप्पी, मातुल शर्मा, विपिन सिंह, सौरभ गौतम, अरूण चतुर्वेदी, निरंजन सिंह धुरंधर, हेमंत शर्मा, गोविंद भारद्वाज, मनोज चौधरी,  रवि चौधरी, पवन  गौतम, योगेश खत्री, प्रकाश सिंह, प्रमोद, अनूप शर्मा, निर्मल राजपूत,कपिल शर्मा, गिरीश, अनिल अग्रवाल, केके गर्ग, केके अरोड़ा, विवेक  गर्गाचाय, गजेंद्र चौधरी, सुरेश सैनी, गिरधारी लाल श्रोत्रिय समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार तथा कैमरामैन मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन