Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार के वोटर ध्यान दें! अजीत अंजुम और पटना DM दफ्तर के बीच सवाल जवाब पढ़ें

बिहार चुनाव को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के खुलासे के बाद प्रकरण में रोज नया मोड़ आ रहा है। आज 22:25 बजे एक्स पर अजीत अंजुम को पटना डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से एक वीडियो पर जवाब दिया गया है। अजीत अंजुम ने उसी जवाब में से दो और बड़े सवाल उठा दिए हैं। दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार ने बिहार के वोटर्स से एक अपील भी की है। (तस्वीर के साथ ऊपर)


डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन पटना नामक एक्स हैंडल में दो लेटर अपलोड कर लिखा गया है-

17 जुलाई को यूट्यूबर अजित अंजुम के वीडियो के खंडन में जिला प्रशासन, पटना द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रेस नोट पर यह आपत्ति की गई कि अजित अंजुम के वीडियो में जो दो मतदाता क्रमशः 1. शांति देवी और 2. चंद्रप्रकाश शाह का फॉर्म्स पर साइन किया जा रहा है उसके बारे में कोई खंडन नहीं किया गया है।

जिला प्रशासन पुनः स्पष्ट करता है कि उक्त वीडिओ में फुलवारीशरीफ प्रखण्ड में BLO द्वारा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही थी। उपर्युक्त दोनों मतदाता 1. शांति देवी और 2. चंद्रप्रकाश शाह मृत हैं। चंद्रप्रकाश शाह का मृत्यु प्रमाणपत्र यहाँ संलग्न है। शांति देवी के परिजनों ने सत्यापन के दौरान उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। दोनों मतदाताओं के गणना प्रपत्र में BLO के द्वारा मृत मार्क करके हस्ताक्षर के स्थान पर उसका नाम लिखकर सत्यापन किया गया कि ये दोनों मतदाता मृत हैं। अधिक जानकारी के लिए डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पटना द्वारा जारी इस लिंक को देखें:


इसपर अजीत अंजुम की तरफ से तीन फोटो लगाकर दो सवाल पूछे गए हैं, डीएम पटना को टैग करके…पढ़ें

  • पहला सवाल- मृत वोटर के नाम पर BLO खुद दस्तखत क्यों कर रही हैं ?
  • दूसरा सवाल- संजय कुमार नाम के वोटर के दस्तखत महिला BLO क्यों कर रहीं हैं ?

संजय कुमार भी मृत हैं क्या? हमारी टीम को आज वो जिंदा और सलामत मिले हैं. पहले आप ये बताएं

फिर कुछ और भी सवाल पूछने हैं ताकि हकीकत मुझे भी पता चले.


ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन