Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

सोशल मीडिया पर टिप्‍पणी से अजमेर में पुलिस पर पथराव

अजमेर (राजस्थान) : जिले के रामगंज थाना इलाके में सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक टिप्पणी के बाद दो सम्प्रदायों के बीच टकराव को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा.

अजमेर (राजस्थान) : जिले के रामगंज थाना इलाके में सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक टिप्पणी के बाद दो सम्प्रदायों के बीच टकराव को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा.

पुलिस कप्तान विकास कुमार की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने रामगंज थाने का घेराव करने आये समुदाय विशेष के लोगो को खदेडा. डिप्टी एसपी राजेश मीणा ने मामाले की जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर धर्म विशेष के खिलाफ गलत बयान बाजी की थी. इस बात को लेकर समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया. बडी संख्या में सोमलपुर,फकीराखेडा और आस पास के ग्रामों से लोगो का हुजूम थाने पर उमड़ पडा और नारेबाजी शुरू कर दी.

पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी छात्र को थाने ले आई. वहीं छात्र के समर्थन में हिन्दुवादी संगठनों के लोग भी थाने पर आ गए. माहौल बिगड़ता देख मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और समझाइश की लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा और पुलिस पर प्रदर्शनकरियों  ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड को खदेड़ दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन