Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

आकाशवाणी और दूरदर्शन में DG पद के लिए वैकेंसी, मिलेगी दो लाख रु से ज्यादा सैलरी

नई दिल्ली—प्रसार भारती ने अपने दो सबसे महत्वपूर्ण पदों—डायरेक्टर जनरल (आकाशवाणी) और डायरेक्टर जनरल (दूरदर्शन)—के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारत के सार्वजनिक प्रसारण नेटवर्क में ये दोनों पद सबसे वरिष्ठ, प्रतिष्ठित और नीति-निर्धारण से जुड़े माने जाते हैं।

यह चयन 2026 में होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए किया जा रहा है। नियुक्ति प्रमोशन, डिप्यूटेशन या शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा सकती है। दोनों पदों के लिए वेतनमान 7वें वेतन आयोग के लेवल-16 के तहत निर्धारित है, जिसकी मासिक सैलरी ₹2,05,400 से ₹2,24,400 तक है।

कौन कर सकता है आवेदन?

सर्कुलर के अनुसार, निम्न श्रेणियों के अधिकारी आवेदन करने के पात्र हैं:-

1. ग्रुप A अधिकारी (AIS/सेंट्रल सर्विसेज)

  • समान पद पर नियमित रूप से कार्यरत, या
  • लेवल-15 में कम से कम 1 साल की नियमित सेवा, या
  • लेवल-14 में कम से कम 4 साल की नियमित सेवा

2. अन्य विभागों/संस्थानों के अधिकारी

(स्वायत्त संस्थान, सांविधिक निकाय, PSUs, विश्वविद्यालय, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान)

  • समान पद पर नियमित सेवा, या
  • लेवल-15 में 1 साल, या
  • लेवल-14 में 4 साल की सेवा,
  • अथवा इनके समकक्ष अनुभव

प्रसार भारती ने देशभर के मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों से कहा है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक पात्र अधिकारियों तक पहुंचाएं। संपूर्ण पात्रता शर्तें और आवेदन फॉर्म Annexure I और II में उपलब्ध हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन 15 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक भेजने होंगे। संस्था ने स्पष्ट किया है कि अधूरे या समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ज्यादा जानकारी और आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- प्रसारभारतीभड़ास

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन