Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार जगेंद्र हत्याकांड के गवाहों को बचाना जरूरी : आईपीएस अमिताभ

लखनऊ : शाहजहांपुर के दिवंगत पत्रकार जागेंद्र सिंह के बेटे के अचानक मंत्री राममूर्ति वर्मा के पक्ष में बयान देने के बाद आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस मामले में जागेंद्र के लड़कों सहित सभी गवाहों की रक्षा करने और सच्चाई सामने लाने के लिए राज्य सरकार को उपयुक्त माहौल बनाने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि इन लड़कों ने उनके सामने ही कहा था कि उनके पिता को राममूर्ति वर्मा के इशारे पर जलाकर मारा गया और मुख्यमंत्री से 30 लाख रुपये की मदद मिलने के आश्वासन के बाद जिस प्रकार जागेंद्र के बेटे और अन्य गवाह बार-बार अपनी बात बदल रहे हैं, उससे यह साफ दिखता है कि उन पर भारी दवाब और लालच डाला जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह दवाब मंत्री राममूर्ति वर्मा द्वारा किया गया दिखता है। ऐसा दिखता है कि वर्मा अपनी ताकत और सत्ता का उपयोग कर गवाहों और साक्ष्यों पर अनुचित दवाब दे रहे हैं। ठाकुर ने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले में न्याय की दृष्टि से दखल देकर राज्य सरकार को सभी गवाहों की पूरी रक्षा करने के निर्देश देने का अनुरोध दिया, ताकि सत्य सामने आ सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन