Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आम्रपाली ग्रुप के झूठ से नाराज निवेशकों ने धोनी पर दबाव बना बयान देने को मजबूर किया

रीयल एस्टेट से जुड़ी कंपनी आम्रपाली के ब्रांड एंम्‍बेस्‍डर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि कंपनी को अपने वादों को पूरा करना चाहिए। धोनी ने कहा है कि वह कंपनी की परियोजनाओं में देरी का मुद्दा कंपनी प्रबंधन के समक्ष उठाएंगे। कंपनी की आवासीय परियोजनाओं में भारी देरी से नाराज उसके ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर धोनी की खूब आलोचना की थी। एक प्रेस कांफ्रेंस में जब धोनी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिदृश्य में बिल्डरों के लिए बहुत मुश्किल हो गई है। धोनी ने कहा, ‘हालांकि मेरी राय में जो वादे किए गए उन्हें पूरा किया जाना चाहिए भले ही हालात कैसे हों।’

आम्रपाली ग्रुप राष्ट्रीय राजधानी में अनेक आवासीय परियोजनाओं में लगा है। नोएडा में सफायर परियोजना के निवासियों की कंपनी के खिलाफ शिकायतें हाल ही में ट्विटर पर वायरल हो गईं। नागरिकों ने धोनी को टैग करते हुए कहा कि या तो वे कंपनी से नाता तोड़ें या कंपनी को बकाया काम पूरा करने के लिए बाध्य करें। निवासियों का कहना है कि सफायर का पहला चरण 2009 में शुरू हुआ और इसका काम पूरा हो चुका है। 100 फ्लैटों में से लगभग 800 में परिवार रहने लगे हैं लेकिन अनेक टावरों में सिविल व इलेक्ट्रिकल काम अब भी बाकी है। कंपनी प्रबंध ने जब उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने पिछले सप्ताह आम्रपाली मिसयूज धोनी हैशटैग शुरू किया जो देखते ही देखते ट्विटर पर वायरल हो गया। धोनी ने कहा, ‘मैं विवादों को दूर रखना चाहूंगा, आप जानते हैं कि कई बार हालात ऐसे होते हैं कि अपेक्षाएं पूरी नहीं की जाती। ऐसा होता रहता है और हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। हम आम्रपाली के लोगों से बात करेंगे और देखेंगे कि कि क्या चल रहा है।’ इससे पहले आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान को लेकर कहा कि मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। सभी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन