Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ANI के मालिक अपनी रोजी रोटी अब यूट्यूबरों को लूट खसोट कर चला रहे हैं, “धाकड़ खबर” वाले अकरम रईस से दस लाख रुपये की डिमांड, दिल्ली कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: धाकड़ ख़बर यूट्यूब चैनल के पत्रकार अकरम रईस खान ने ANI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ANI ने कॉपीराइट स्ट्राइक के ज़रिए उनके यूट्यूब चैनल धाकड़ ख़बर को सस्पेंड करवाया और इसके पश्चात समझौते के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में दिल्ली की एक कड़कड़डूमा कोर्ट की न्यायाधीश पूजा जैन ने ANI एवं Google India को नोटिस जारी कर 19 अप्रैल 2025 को पेश होने का निर्देश दिया है।

अकरम रईस खान, जो पूर्व में अमर उजाला, हिंदुस्तान और दैनिक जागरण जैसे प्रमुख अख़बारों में पत्रकारिता कर चुके हैं, पिछले 8 वर्षों से यूट्यूब पर स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल ‘धाकड़ खबर’ पर 2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। अकरम ने बताया कि उनके चैनल को पहली बार 2019 में 45 दिनों के लिए हैक कर लिया गया था, और यह आरोप लगातार उनके चैनल को निशाना बनाने के प्रयासों को लेकर उठाया जा रहा है।

अकरम रईस खान ने याचिका में ANI द्वारा भेजे गए ईमेल में दर्ज 10 लाख रुपये की मांग के साथ-साथ कई फोन कॉल रिकॉर्डिंग्स भी सबूत के तौर पर पेश की हैं। रिकॉर्डिंग्स में ANI के प्रतिनिधि द्वारा बार-बार समझौते की राशि में परिवर्तन को उजागर किया गया है।

अकरम ने अदालत में यह भी बताया कि वह दृष्टिबाधित हैं और फील्ड रिपोर्टिंग के स्थान पर घर से बैठकर ही अपनी पत्रकारिता करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं किसी बड़े मीडिया हाउस से नहीं हूँ, पर मेरी यह कोशिश रहती है कि जनता तक सही जानकारी पहुँचाऊँ — शायद यही बात कुछ बड़े मीडिया संस्थानों को खटकती है।”

मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल 2025 को तय की गई है।

सुनें ये ऑडियो-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन