मऊ। जनपद से प्रकाशित प्रथम हिन्दी दैनिक अखबार पूर्वांचल सन्देश के सम्पादक, वरिष्ठ पत्रकार व जनसंघ के पूर्व प्रचारक अर्जुन सिंह का 86 वर्ष की उम्र में गुरुवार की देर रात्रि निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. अर्जुन सिंह का पार्थिव शरीर बाल निकेतन स्थित भाजपा कार्यालय के बगल में निजी आवास पर रखा गया है। शुक्रवार को उनकी शवयात्रा गाजीपुर में अंतिम संस्कार के लिए प्रस्थान करेगी। स्व. अर्जुन सिंह अपने पीछे दो पुत्र (मऊ न्यायालय में अधिवक्ता व पत्रकार अजय सिंह एवं जीन्यूज दिल्ली में पत्रकार अनूप सिंह) समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।