Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अरनब गोस्वामी का खुलासा- प्रबंधन ने मुझे टाइम्स नाऊ के स्टूडियो जाने से रोक दिया तो देना पड़ा इस्तीफा

केजरीवाल पर निशाना साधा था जिसके कारण मुझे मेरे स्टूडियो में ही जाने से रोक दिया गया… इसके दो दिन बाद मैंने टाइम्स नाऊ छोड़ दिया… टाइम्स नाऊ न्यूज चैनल छोड़कर द रिपब्लिक मीडिया वेंचर शुरू करने वाले पत्रकार अरनब गोस्वामी ने खुलासा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने पर उन्हें उनके स्टूडियो में जाने पर ही रोक दिया गया था। अरनब गोस्वामी ने यह बात बीएजी फिल्म्स के मीडिया इंस्टीट्यूट आईसॉम्स द्वारा आयोजित मीडिया फेस्ट मंथन 2017 में कही।

गोस्वामी ने कहा, ‘टाइम्स नाऊ छोड़ने से दो दिन पहले मुझे प्रोग्राम करने से बंद कर दिया गया। मुझे कहा गया कि आप प्रोग्राम नहीं कर सकते। मैंने बोला कि आप डरिए मत। 18 नवंबर 2016 टाइम्स नाऊ में मेरा आखिरी दिन था। मुझे मेरे स्टूडियो में जाने से रोक दिया। मैंने वह स्टूडियो बनाया था। मैं इसके बाद बहुत दुखी थी। जब आपने कोई स्टूडियो बनाया और उसमें घुसने ना दे तो दुख होता है। मुझे रोक दिया गया था। 14 नवंबर को मैंने कहा था कि नोटबंदी के बाद जंतर-मंतर पर लोगों को बुलाने से अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहिए।’

गोस्वामी मीडिया फेस्ट मंथन में मीडिया के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। गोस्वामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं बिना किसी डर के सवाल उठाता हूं। मैं इन सवालों को इसलिए उठा रहा हूं, क्योंकि मैंने अपने आपको स्वतंत्र घोषित कर दिया है। मैंने अपने आपको मीडिया से स्वतंत्र घोषित किया है। मैंने अपने आपको फर्जी मीडिया से आजाद कर लिया है। मैंने अपने आपको समझौता करने वाली मीडिया से आजाद कर लिया है।’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं और मेरे युवा पत्रकारों की टीम ये सवाल करती रहेगी। मुझे किसी की जरूरत नहीं है। मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है। केवल सवाल ये है कि क्या हम कठिन सवाल पूछेंगे या फिर उन्हें नजर अंदाज कर देंगे। क्या मुझे इन सवालों को छोड़ देना चाहिए या मुझे सुरक्षित चलना चाहिए।’

अरनब गोस्वामी बतौर एडिटर-इन-चीफ टाइम्स ग्रुप के न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ के साथ जुड़े हुए थे। टाइम्स नाऊ से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया वेंचर ‘द रिपब्लिक’ की शुरुआत की है। हालांकि, अभी उनका ये वेंचर आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन