Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘नईदुनिया’ से अरविंद तिवारी और विनोद पुरोहित गए

‘नईदुनिया’ के इंदौर एडीशन में एक बार फिर उठा-पटक का दौर शुरू हो गया है। ताजा खबर के मुताबिक स्थानीय संपादक विनोद पुरोहित और सिटी हेड अरविंद तिवारी ने ‘नईदुनिया’ से इस्तीफ़ा दे दिया। विनोद पुरोहित ने 5 दिन पहले इस्तीफ़ा दिया, जबकि अरविंद तिवारी ने रविवार को इस्तीफ़ा दिया! स्थानीय संपादक की कुर्सी कौन संभालेगा, अभी तय नहीं हुआ!

अखबार में ये हलचल आनंद पांडे के आने के बाद हुई है। दैनिक भास्कर (रायपुर) से स्टेट हेड बनकर आए पांडे ने अपने लोगों की भर्ती शुरू कर दी है। महीने भर में दैनिक भास्कर के तीन लोगों ने ‘नईदुनिया’ ज्वाइन किया है। भोपाल ‘नवदुनिया’ के स्थानीय संपादक को भी हटा दिया गया! एडीटोरियल स्टॉफ में बढ़ते असंतोष को देखते हुए लगता है कि आने वाले दिनों में ‘नईदुनिया’ में चलाचली का दौर जमकर चलेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन