Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

युवती को अश्लील ई-मेल भेजने वाला सम्पादक गिरफ्तार

लखनऊ से खबर है कि एक युवती को अश्लील ई-मेल भेजकर परेशान करने वाले एक पत्रिका के सम्पादक को वूमेन पावर लाइन-1090 व गोमतीनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की हरकतों से परेशान युवती ने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से सौ आईकार्ड, डेस्कटाप व स्पाईकैमरा बरामद हुआ। युवती को न्याय दिलाने वाली पुलिस टीम को आईजी नवनीत सिकेरा ने दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक (ट्रांसगोमती) दिनेश यादव ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक युवती ने आईजी नवनीत सिकेरा को एसएमएस भेजकर शिकायत की थी कि उसे एक व्यक्ति ई-मेल पर अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। इस व्यक्ति ने उसकी नग्न तस्वीर भी पोस्ट की है। इसकी धरपकड़ का जिम्मा साइबर सेल को सौंपा गया। बाद में वूमेन पावर लाइन-1090 की टीम को लगाया गया। वूमेन पावर लाइन की टीम ने गोमतीनगर पुलिस की मदद से शनिवार को उक्त व्यक्ति को खोज निकला।

इस व्यक्ति ने फर्जी आईडी से मेल बना रखा है। उक्त व्यक्ति के 5/162 विजयखण्ड-गोमतीनगर स्थित आवास पर छापा मारकर दबोच लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अमित कुमार बताया। अमित के घर से सौ से अधिक प्रेस के आईकार्ड मिले, हाईडिस्क व स्पाई कैमरा मिला है। श्री यादव ने बताया कि अमित क्राइम इन्वेस्टीगेशन सर्विसेज आफ इण्डिया नाम से पत्रिका निकलता है। वह पत्रिका का सम्पादक है। इसके अतिरिक्त पेज थ्री नाम से अखबार भी निकालता है। पूछताछ में पता चला है कि युवती अमित के यहां नौकरी करती थी। इस बीच युवती की अमित के पार्टनर से दोस्ती हो गयी। यह बात अमित को नागवार लगने लगी। वह युवती को गलत नीयत से देखने लगा। इस पर युवती ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद अमित ने फर्जी मेल आईडी बनाकर उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन