Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सरकारी चैनल का ये पत्रकार सबसे बड़ा बेवकूफ निकला!

पीयूष त्रिपाठी-

आजकल एक मामला बहुत चर्चा में है जिसमें एक चैनल की तरफ से एक सरकारी चैनल के पत्रकार और एक डग्गामार टाईप के पत्रकार के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।

जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है वह दोनों ही बेवकूफ हैं। पहला बेवकूफ है वह डग्गामार जिसे यह नहीं पता कि जिस चैनल का नाम ले रहा है उसके मालिक और सम्पादक कौन हैं।

एक दूसरे पत्रकार का नाम जबर्दस्ती इस चैनल से जोड़ दिया।

दूसरे सबसे बड़े बेवकूफ हैं सरकारी टीवी चैनल के वह एंकर महोदय जिन्होंने बगैर जाने बूझे इस खबर पर ट्वीट कर दिया।

जब एफआईआर हो गई तो ट्वीट डिलीट करके दूसरा ट्वीट कर रहे हैं। इसे कहते हैं पड़ी लकड़ी लेना।

टीवी एंकर महोदय को मैं बरसों से देखता सुनता आ रहा हूं और इन्हें मैं गंभीर व्यक्ति समझता था लेकिन यह इस कदर बेवकूफी करेंगे, यह उम्मीद नहीं थी।

बाकी जिस डग्गामार ने यह वीडियो बनाया है वह पत्रकारिता के नाम पर कलंक है। ऐसे मूर्ख और दलाल टाईप के पत्रकार ही हमारी बिरादरी की छवि खराब कर रहे हैं जिन्हें जानकारी कुछ होती नहीं है बस कैमरा और आईडी लेकर कहीं भी खड़े हो जाते हैं और आधी अधूरी जानकारी के कुछ भी बकवास करने लगते हैं।

ये भी पढ़ें…

भारत समाचार से फर्जी पंगा लेने वाले डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ बरेली में चौथी एफआईआर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन